श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग

झारखंड रेल यूज़र्स ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा विस्तृत ई-मेल

श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग
श्रावणी मेला 2026 के दौरान साहिबगंज, पाकुड़ समेत छह जिलों से जसीडीह/देवघर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग उठाते झारखंड रेल यूज़र्स।

श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए झारखंड रेल यूज़र्स ने रेलवे से साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, हजारीबाग टाउन, पलामू (गढ़वा एवं डाल्टनगंज/मेदिनीनगर) और लातेहार से जसीडीह/देवघर तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।

साहिबगंज:  सावन महीने में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए "झारखंड रेल यूज़र्स" ने रेलवे से बड़ी मांग की है। संगठन ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को ई-मेल भेजकर श्रावणी मेला के दौरान राज्य के कई जिलों से जसीडीह/देवघर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।

 झारखंड रेल यूज़र्स का कहना है कि श्रावणी मेला के दौरान गिरिडीह, हजारीबाग टाउन, पलामू क्षेत्र - गढ़वा एवं डाल्टनगंज/मेदिनीनगर, लातेहार, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे क्षेत्रों से जसीडीह या देवघर के लिए न तो कोई सीधी ट्रेन है और न ही कोई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है। इन इलाकों के हजारों श्रद्धालुओं को हर साल मेला में शामिल होने के लिए कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती है या बसों का सहारा लेना पड़ता है।

संगठन ने अपनी मांग को लेकर रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, संबंधित जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों, मंडल रेल प्रबंधकों और झारखंड के सभी सांसदों को विस्तृत ई-मेल भेजा है। झारखंड रेल यूज़र्स ने कहा कि यह मुद्दा पिछले कई वर्षों से जनप्रतिनिधियों द्वारा ZRUCC, DRUCC और रेलवे बोर्ड के समक्ष उठाया जाता रहा है, लेकिन अब तक इन क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को न्यायसंगत रेल सुविधा नहीं मिल सकी है।

 संगठन ने उम्मीद जताई है कि रेलवे इस लंबे समय से लंबित जनहित की मांग पर गंभीरता से विचार करेगा और झारखंड के श्रद्धालुओं को भी अन्य राज्यों की तरह समान एवं न्यायसंगत रेल सुविधा प्रदान करेगा। सावन शुरू होने से पहले यह मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में जमीन विवाद में चाची की कुल्हाड़ी से हत्या, भतीजा फरार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

मास्टर ट्रेनर्स के नेतृत्व में आइडियाथॉन-हैकाथॉन प्रशिक्षण, 120 शिक्षक हुए सशक्त मास्टर ट्रेनर्स के नेतृत्व में आइडियाथॉन-हैकाथॉन प्रशिक्षण, 120 शिक्षक हुए सशक्त
गनपुरा बाजार: 15 दिनों से डिब्बे में फंसा था कुत्ते का मुंह, युवाओं ने सुरक्षित निकालकर दी नई जिंदगी
पलामू में अवकाश विवाद पर प्रशासनिक कार्रवाई, लिपिक निलंबित और दूसरे का प्रतिनियोजन बदला
Koderma News: हाथों में तिरंगा लेकर छात्रों ने मांगा मोदी सरकार से देश में तबाही का हिसाब
ट्रेजरी घोटाले में सरकार चहेते अफसरों को बचा रही : प्रतुल शाहदेव
श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग
दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि 
दारू के नशे में बाप बना जल्लाद, बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत
बरहरवा–पाकुड़ रोड पर फिर हादसा बांस लदी जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक घायल
बिंदु धाम में कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ बीडीओ रहे मुख्य अतिथि
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, उपायुक्त ने 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की
साहिबगंज को मिली बिजली की नई सौगात सब-स्टेशन में लगा नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर