मास्टर ट्रेनर्स के नेतृत्व में आइडियाथॉन-हैकाथॉन प्रशिक्षण, 120 शिक्षक हुए सशक्त
10 मास्टर ट्रेनर्स के नेतृत्व में डिजाइन थिंकिंग और प्रोटोटाइप विकास का व्यावहारिक प्रशिक्षण
देवघर में क्वेस्ट एलायंस, डायट और जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित तीन दिवसीय आइडियाथॉन-हैकाथॉन एवं फ्यूचर स्किल्स प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एनईपी 2020 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 120 शिक्षकों को डिजाइन थिंकिंग, नवाचार, प्रोटोटाइप विकास और अनुभवात्मक शिक्षण का प्रशिक्षण दिया गया।
देवघर: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए क्वेस्ट एलायंस, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), देवघर तथा जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। 20 से 22 जुलाई 2026 तक आयोजित ‘आइडियाथॉन-हैकाथॉन एवं समृद्ध करियर के लिए भविष्य कौशल’ प्रशिक्षण में जिले के 120 शिक्षकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसका संचालन 10 मास्टर ट्रेनर्स के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने डिजाइन थिंकिंग, समस्या की पहचान, विचार निर्माण, प्रोटोटाइप विकास और अनुभवात्मक शिक्षण जैसी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।


एडीपीओ, देवघर ने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षकों को नवाचार आधारित शिक्षण के लिए सशक्त बनाने के साथ-साथ देवघर में स्थायी शिक्षक नेतृत्व मॉडल विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
यह पहल अगस्त 2025 में आयोजित 60 नोडल शिक्षकों के फाउंडेशनल आइडियाथॉन-हैकाथॉन प्रशिक्षण की निरंतरता है। वर्ष 2025 के प्रशिक्षण का संचालन अंजू प्रिया और आकाश कुमार ने किया था। इस दौरान क्वेस्ट एलायंस की टीम के सद्दाम और शुभम कुमार ने सहयोग प्रदान किया। संपूर्ण पहल राज्य प्रमुख सुशांत पाठक के मार्गदर्शन में संचालित की गई।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

