Koderma News: बीडीओ और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य मेले का किया उद्घाटन
योग्य दंपतियों को मिलेगा नि:शुल्क परामर्श और इलाज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में परिवार नियोजन एवं कल्याण जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। 13 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया।
कोडरमा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में सोमवार को परिवार नियोजन एवं परिवार कल्याण जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार रवि, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश राम और पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल यादव प्रमुख प्रतिनिधि रामावतार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन के अवसर पर मौजूद वक्ताओं ने परिवार नियोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुनियोजित परिवार से न सिर्फ परिवार का स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी बड़ी मदद मिलती है।


जिसमें एएनएम अरुणा सिंह, सहिया साथी सरिता कुमारी, सहिया जयमाला कुमारी के नाम शामिल हैं। इस जागरूकता सह सम्मान समारोह में मुख्य रूप से, डॉ. चंद्र मोहन यादव, बीपीएम मनोज राम गुड्डू कुमार रीता कुमारी सहित, एएनएम, सहिया दीदी और अन्य स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


