पूर्वा एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, चलती ट्रेन में महिला ने दिया बेटे को जन्म; रेलवे टीम ने पेश की मिसाल
डॉक्टर सनातन हाजरा के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने ट्रेन के भीतर ही दिया प्राथमिक उपचार
हावड़ा से जमुई जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री फरहा नाशिन ने मधुपुर स्टेशन के समीप एक पुत्र को जन्म दिया। सूचना मिलते ही मधुपुर के स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अस्पताल की मेडिकल टीम ने त्वरित समन्वय दिखाते हुए जच्चा-बच्चा को सुरक्षित ट्रेन से उतारा और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।
देवघर: हावड़ा से जमुई जा रही ट्रेन संख्या 12303 पूर्वा एक्सप्रेस में शुक्रवार को यात्रा के दौरान एक महिला यात्री ने पुत्र को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा शुरू होने की सूचना मिलते ही मधुपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अस्पताल की चिकित्सा टीम तत्काल सक्रिय हो गई। सभी विभागों के बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के कारण प्रसूता और नवजात को समय पर सुरक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन में सफर कर रही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर को दी गई। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने रेलवे अस्पताल के सहायक मंडल चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए मेमो जारी किया। ट्रेन के मधुपुर स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ पोस्ट के एएसआई यू. मंडल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक, वाणिज्य विभाग के कर्मचारी, जीआरपी तथा रेलवे अस्पताल की चिकित्सा टीम भी तुरंत ट्रेन में पहुंच गई।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

