नफरत फैलाने वालों के खिलाफ आजीवन वैचारिक लड़ाई लड़ता रहूंगा: सुभाष प्रसाद यादव

राजद के 30वें स्थापना दिवस पर कोडरमा में आयोजित हुआ भव्य समारोह

नफरत फैलाने वालों के खिलाफ आजीवन वैचारिक लड़ाई लड़ता रहूंगा: सुभाष प्रसाद यादव
30वें स्थापना दिवस समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य एवं पूर्व राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव

कोडरमा में राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य एवं पूर्व राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि वे आजीवन नफरत और घृणा फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ वैचारिक लड़ाई लड़ते रहेंगे।

कोडरमा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस झुमरीतिलैया स्थित शिव वाटिका में भव्य रूप से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी का झंडा राजद के केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य सह कोडरमा के पूर्व राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने फहराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "समाजवाद जिंदाबाद" और "सामाजिक न्याय जिंदाबाद" के गगनभेदी नारे लगाए।

स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष घनश्याम तुरी ने किया। जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव ने स्थापना दिवस के आयोजन की सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डाला।

स्थापना दिवस के अवसर पर राजद नेता सह जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोहर राम ने संयुक्त रूप से केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य सह कोडरमा के पूर्व राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय के योद्धा लालू प्रसाद यादव ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने जेल जाना स्वीकार किया, लेकिन सत्ता के लिए कभी भी सांप्रदायिक शक्तियों से समझौता नहीं किया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय शिविर में 76 चालकों ने किया आवेदन

उन्होंने कहा कि कोडरमा की जनता ने "मालिकों का पैर पूजाई" की राजनीति को बदलकर नई राजनीति की शुरुआत की। जनता के बीच सेवा कर उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई, लेकिन कुछ लोगों को गरीबों की सेवा करना पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा, "हम लालू प्रसाद यादव के सिपाही हैं और आजीवन नफरत एवं घृणा फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ पूरी मजबूती से वैचारिक लड़ाई लड़ते रहेंगे।"

यह भी पढ़ें: Koderma News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में शिथिलता पर एसडीएम निर्मल सोरेन सख्त

सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि कोडरमा की जनता पिछले दो दशकों से जनप्रतिनिधियों को संसद और विधानसभा भेज रही है, लेकिन आज भी रोजी-रोजगार, पत्थर एवं ढिबरा व्यवसाय की स्थिति बेहद खराब है। जनता परेशान है, लेकिन जनहित के मुद्दों पर मुखर होने के बजाय कुछ लोग केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। उन्होंने राजद के पुराने कार्यकर्ताओं और सामाजिक न्याय के सिपाहियों से एकजुट होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि राजद सभी वर्गों का सम्मान करती है। वहीं, युवा राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश प्रसाद यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन युवाओं को असली मुद्दों से भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को जाति और धर्म से ऊपर उठकर अपने भविष्य की लड़ाई लड़नी होगी।

कार्यक्रम में सरफराज नवाज, सरफुद्दीन अंसारी, रामबचन यादव, विजय यादव, डॉ. कमालुद्दीन, मनोज रजक, संजय दास, अमरजीत कौर सहित सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं राजद पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन दीपक यादव ने किया।

इस अवसर पर शंकर दयाल यादव, वीणा पटेल, कंचन लता, नीरज कुमार, प्रिंस गुप्ता, कुलदीप यादव, वीरेंद्र यादव, रघु कुमार, सौरभ यादव, रवि यादव के अलावा नगर परिषद के वार्ड पार्षद नीलम पासवान, महेश यादव, सोनू चंद्रवंशी, पूजा कुमारी, पिंटू यादव, किशोरी यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
देवघर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
भारत सरकार ने झारखंड को रिम्स-02 निर्माण के लिए 33 अरब रुपये का तोहफा दिया: जे.पी. पांडेय
मोहनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, हत्या और सीएसपी लूटकांड का खुलासा
JPSC 14वीं सिविल सेवा पीटी रिजल्ट रद्द कर CBI जांच की मांग, प्रतुल शाहदेव का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला
भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर नि:शुल्क नेत्र शिविर, 60 लोगों की जांच
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पीएम मोदी का नमन, बोले- विकसित भारत की राह को आलोकित कर रहे उनके आदर्श
प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में शिवराज उर्फ शिवा के पैर में लगी गोली
खेलगांव शूटिंग रेंज की बदहाल व्यवस्था पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार
नफरत फैलाने वालों के खिलाफ आजीवन वैचारिक लड़ाई लड़ता रहूंगा: सुभाष प्रसाद यादव
जमुआ में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को 15100 हेल्पलाइन और नशा उन्मूलन कानून की जानकारी
रोजमार्टा कंपनी पर सरकार मेहरबान क्यों? बाबूलाल मरांडी ने परिवहन विभाग में करोड़ों के भुगतान पर उठाए सवाल