Koderma News: उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय शिविर में 76 चालकों ने किया आवेदन
ऑनलाइन डिजिटल टेस्ट प्रभाग के जरिए चालकों की परीक्षा
कोडरमा उपायुक्त के निर्देशानुसार डोमचांच प्रखंड कार्यालय में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 76 चालकों ने आवेदन किया, जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित ऑनलाइन टेस्ट में 28 चालक उत्तीर्ण घोषित किए गए।
कोडरमा: झारखंड सरकार एवं उपायुक्त, निर्देश के आलोक में ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने हेतु प्रखंड स्तरीय शिविर के तहत डोमचांच प्रखंड कार्यालय में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 76 चालकों द्वारा लर्निंग चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस) प्राप्त करने हेतु आवेदन किया गया। ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट में 28 चालक उत्तीर्ण एवं 15 चालक अनुत्तीर्ण हुए, जबकि 33 चालकों का ऑनलाइन टेस्ट लिया जाना शेष है।
उक्त कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, मोटर यान निरीक्षक जोसफ टोप्पो, प्रधान सहायक उदय शंकर बक्शी तथा कार्यालय कर्मी अकुल रंजन, अनिकेत कुमार, अम्मार, अभिषेक मरांडी एवं प्रेमकांत गुप्ता सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

