जिला प्रशासन
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Palamu News: कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाएं : पलामू उपायुक्त
Published On
By Suman Kumari
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में समाहरणालय में कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, छात्रावास, आवासीय विद्यालय और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। Sahibganj News: SIR-2026 साहिबगंज के 1 लाख 92 हजार मतदाताओं की होगी जांच, नोटिस की तैयारी
Published On
By Suman Kumari
साहिबगंज में SIR-2026 के तहत मतदाता सूची के सत्यापन का अगला चरण शुरू होने जा रहा है। जिले के ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 1,92,089 मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी है। प्रशासन के अनुसार इन नामों की एंट्री में मैपिंग नहीं होने, डुप्लीकेट डेमोग्राफिक एंट्री या अन्य विसंगतियां सामने आई हैं। Giridih News: SIR-2026 गिरिडीह में मतदाता सूची सुधार अभियान तेज, फॉर्म-6, 7 और 8 उपलब्ध
Published On
By Suman Kumari
गिरिडीह में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। JPSC विवाद: JPSC गड़बड़ी मामले में पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य से CID की पूछताछ
Published On
By Suman Kumari
रांची में JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच कर रही CID के समन पर आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य सोमवार को पूछताछ के लिए CID कार्यालय पहुंचीं। सूत्रों के अनुसार, JPSC के तीनों सदस्यों को जांच एजेंसी की ओर से समन भेजा गया था। समन के बाद तीनों सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। Ranchi News: 09-10 अगस्त को आदिवासी महोत्सव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
Published On
By Suman Kumari
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर मोरहाबादी मैदान में हुई संयुक्त ब्रीफिंग। भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन स्थिति से निपटने को लेकर दिए गए निर्देश। महोत्सव में आगंतुकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात। pakur News: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़ जिले के आमड़ापाड़ा प्रखंड में खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने क्षेत्र की विभिन्न खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में उपलब्ध खाद के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और किसानों को खाद वितरण की व्यवस्था की जांच की गई। Adivasi Mahotsav: मोरहाबादी में सजेगा आदिवासी संस्कृति का भव्य मंच, वंदना दादेल ने तैयारियों का लिया जायजा
Published On
By Suman Kumari
रांची के मोरहाबादी मैदान में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव की तैयारियों का अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग वंदना दादेल ने निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्य मंच, विभागीय स्टॉल और पार्किंग क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया। गिरिडीह में पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
Published On
By Suman Kumari
गिरिडीह में पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित कांडों, तकनीकी अनुसंधान, महिला सुरक्षा, वारंट-कुर्की और चरित्र सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की गई। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। Giridih News : नवोदय विद्यालय में डीसी का निरीक्षण, पेयजल, शौचालय और भोजन व्यवस्था की जांच
Published On
By Suman Kumari
गिरिडीह के गांडेय प्रखंड स्थित नवोदय विद्यालय का उपायुक्त रामनिवास यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, आवासीय और आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कक्षाओं में विद्यार्थियों से पढ़ाई, पाठ्यक्रम की प्रगति और आगामी परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। छात्रावास में कमरों, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और बिजली व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। Deoghar News: देवघर में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक, 8-9 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष शिविर
Published On
By Suman Kumari
देवघर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित, समावेशी और अद्यतन बनाने के लिए अभियान के विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई। 8 और 9 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित होंगे। Sahibganj News: तीनपहाड़ थाने के नए प्रभारी बने गौरव कुमार भगत, अपराध और शराब माफिया पर कसेगी नकेल
Published On
By Suman Kumari
साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना को नया थाना प्रभारी मिला है। गौरव कुमार भगत ने निवर्तमान थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पांडे से विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। नए थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध, शराब माफिया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील की और कहा कि पुलिस-जनता के बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम की जा सकती है। Giridih News: कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, डीसी और एसपी ने 32 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Published On
By Anjali Sinha
गिरिडीह में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस रिस्पॉन्स टाइम को बेहतर बनाने के लिए उपायुक्त रामनिवास यादव तथा एसपी डॉ. बिमल कुमार ने 32 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्ती, अपराध नियंत्रण और आपातकालीन कार्रवाई को नई गति मिलेगी। 




