pakur News: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण

बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने दुकानों में खाद के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर का किया मिलान

pakur News: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण
आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण करते बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता।

पाकुड़ जिले के आमड़ापाड़ा प्रखंड में खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने क्षेत्र की विभिन्न खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में उपलब्ध खाद के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और किसानों को खाद वितरण की व्यवस्था की जांच की गई।

पाकुड़: किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को आमड़ापाड़ा प्रखंड के बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने क्षेत्र की विभिन्न खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में उपलब्ध खाद के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर एवं किसानों को खाद वितरण की व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने दुकानदारों से खाद की उपलब्धता और बिक्री से संबंधित जानकारी ली। साथ ही स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर में दर्ज विवरण का भौतिक स्टॉक से मिलान भी किया गया। उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही यूरिया एवं एनपीएस खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद की बिक्री में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अधिक कीमत वसूलने अथवा कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jharkhand Govt Ad
बीडीओ ने कहा कि किसानों को खेती के मौसम में खाद के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खाद की उपलब्धता, बिक्री एवं वितरण व्यवस्था पर प्रशासन की लगातार निगरानी रहेगी। उन्होंने दुकानदारों से नियमों का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से खाद की बिक्री करने की अपील की।
प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों में हड़कंप है। वहीं किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन की सक्रियता से राहत की उम्मीद है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विश्व जनजाति दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विश्व जनजाति दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर उठाई डीड राइटरों की समस्याएं
सीआईडी जांच केवल आई-वॉश, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए सरकार: शशांक राज
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जेवलिन थ्रो विजेताओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Ranchi News: 09-10 अगस्त को आदिवासी महोत्सव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
Bokaro News: स्वांग कॉलोनी में अवैध क्वार्टर कब्जे पर सीसीएल कथारा जीएम का कड़ा रुख
Sahibganj News: सड़क कम, गड्ढे ज्यादा! साहिबगंज में बारिश ने खोली बदहाल सड़कों की पोल
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कतार प्रबंधन प्राथमिकता
आदित्य साहू ने अनशनरत छात्रों से की मुलाकात, जेपीएससी-जेएसएससी की सीबीआई जांच मांगी
JPSC विवाद: JPSC-CGL विवाद पर पाकुड़िया में प्रदर्शन, ABVP ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन
pakur News: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण