गनपुरा बाजार: 15 दिनों से डिब्बे में फंसा था कुत्ते का मुंह, युवाओं ने सुरक्षित निकालकर दी नई जिंदगी

स्थानीय युवाओं ने जाल की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाला डिब्बा

गनपुरा बाजार: 15 दिनों से डिब्बे में फंसा था कुत्ते का मुंह, युवाओं ने सुरक्षित निकालकर दी नई जिंदगी
गणपुरा बाजार में स्थानीय युवाओं ने 15 दिनों से मुंह में फंसा डिब्बा निकालकर बेजुबान कुत्ते की जान बचाई।

पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा बाजार में स्थानीय युवाओं ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए 15 दिनों से मुंह में डिब्बा फंसे एक कुत्ते का सफल रेस्क्यू किया। डिब्बा फंसने के कारण कुत्ता न खाना खा पा रहा था और न पानी पी पा रहा था। कई दिनों तक प्रयास विफल होने के बाद युवाओं ने जाल की मदद से उसे सुरक्षित पकड़कर उसके मुंह से डिब्बा निकाला।

पाकुड़: पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के गणपुरा बाजार में बेजुबान प्रति मानवीय संवेदना की एक मिसाल देखने को मिली, जहां पिछले 15 दिनों से मुंह में डिब्बा फंसे होने के कारण तड़प रहे एक कुत्ते को स्थानीय युवाओं ने सुरक्षित बचा लिया। मुंह पूरी तरह ढके होने की वजह से वह कुत्ता 15 दिनों से न तो कुछ खा पा रहा था और न ही पानी की एक बूंद पी पा रहा था, जिससे उसकी हालत बेहद दयनीय हो गई थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि डिब्बा मुंह में काफी गहराई तक फंसा हुआ था। भूख, प्यास और दर्द के कारण कुत्ता छटपटाते हुए गणपुरा बाजार और आसपास के इलाकों में भटक रहा था। डर और तड़प की वजह से वह किसी भी इंसान को अपने करीब नहीं आने दे रहा था, जिसके चलते उसे पकड़ना काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ था। पिछले कई दिनों से स्थानीय लोग उसे पकड़कर डिब्बा निकालने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह हर बार भाग जाता था।

गनपुरा बाजार: 15 दिनों से डिब्बे में फंसा था कुत्ते का मुंह, युवाओं ने सुरक्षित निकालकर दी नई जिंदगी

लगातार प्रयासों के बाद आज गांव के कई लड़कों ने मिलकर एक योजना बनाई और जाल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को सुरक्षित काबू में कर लिया। इसके बाद बड़ी सावधानी से उसके मुंह में फंसा डिब्बा निकालकर उसे आजाद किया गया। डिब्बा हटते ही बेजुबान ने राहत की सांस ली और तुरंत उसे पानी व खाने की व्यवस्था कराई गई। युवाओं के इस सराहनीय कार्य और संवेदनशीलता की पूरे गणपुरा बाजार में जमकर तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ें: मोंगलाबांध दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई विपत्तारिणी पूजा, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
SIR-2026 डिजिटाइजेशन 24 घंटे में पूरा करने का आदेश, आयुक्त ने की व्यापक समीक्षा
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने वोटर हेल्पलाइन एवं मतदाता सहायता केंद्र का किया निरीक्षण
जमुआ में गायत्री परिवार ने निकाली जिला स्तरीय वृक्षारोपण संदेश रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मास्टर ट्रेनर्स के नेतृत्व में आइडियाथॉन-हैकाथॉन प्रशिक्षण, 120 शिक्षक हुए सशक्त
गनपुरा बाजार: 15 दिनों से डिब्बे में फंसा था कुत्ते का मुंह, युवाओं ने सुरक्षित निकालकर दी नई जिंदगी
पलामू में अवकाश विवाद पर प्रशासनिक कार्रवाई, लिपिक निलंबित और दूसरे का प्रतिनियोजन बदला
Koderma News: हाथों में तिरंगा लेकर छात्रों ने मांगा मोदी सरकार से देश में तबाही का हिसाब
ट्रेजरी घोटाले में सरकार चहेते अफसरों को बचा रही : प्रतुल शाहदेव
श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग
दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि 
दारू के नशे में बाप बना जल्लाद, बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत