पाकुड़िया
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Pakur News: स्कूल में घटिया सामग्री से बन रहा शौचालय, बिना सूचना पट्ट के निर्माण पर उठे सवाल
Published On
By Anshika Ambasta
पाकुड़िया प्रखंड के बाड़ासिंहपुर पंचायत स्थित बड़ा सिंहपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शौचालय निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर अब तक सरकारी सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत, प्राक्कलन और संवेदक से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आ रही है। ईंट, गिट्टी और बालू की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। Pakur News: ठहरे पानी में पनपते हैं मच्छर, पाकुड़िया स्वास्थ्य केंद्र ने लोगों को किया जागरूक
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़िया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों ने लोगों को बारिश के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़िया प्रखंड के गनपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सैयां दीदियों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था, संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गई। Pakur News: हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के नारे, बडोली विद्यालय से निकली भव्य तिरंगा रैली
Published On
By Anshika Ambasta
पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र स्थित बाबूझुटी बडोली अवश्य विद्यालय में देशभक्ति के उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, वर्ग शिक्षकों एवं अन्य शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गनपुरा सिद्धू-कानू चौक पहुंची, जहां विद्यार्थियों ने भ्रमण करते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। Pakur News: देशभक्ति के रंग में रंगा गनपुरा, स्कूल से पंचायत भवन तक फहराया गया तिरंगा
Published On
By Anshika Ambasta
पाकुड़िया प्रखंड के गनपुरा पंचायत में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। गनपुरा प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय सहित पंचायत भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक भवनों में ध्वजारोहण किया गया। मुख्य समारोह में विद्यालय प्रशासन, शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया। Pakur News: गनपुरा पंचायत कार्यालय में LPG ई-KYC शिविर, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के गनपुरा पंचायत कार्यालय में LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक ई-KYC कराने को लेकर विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी देखने को मिली। JPSC विवाद: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का प्रदर्शन, पाकुड़िया के सिद्धू-कान्हू मोड़ पर चक्का जाम
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड स्थित सिद्धू-कान्हू मोड़ पर छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से आवागमन बाधित हुआ और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर पाकुड़िया में सिद्धू-कान्हू को नमन, शहीदों के संघर्ष को किया याद
Published On
By Mohit Sinha
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पाकुड़ के पाकुड़िया प्रखंड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मोगलाबाध स्थित सिद्धू-कान्हू चौक और तलवा स्थित अमर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में पाकुड़िया के बीडीओ सोमनाथ बनर्जी और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने शहीदों को नमन किया। Pakur News: ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पाकुड़ पुलिस ने लौटाए 28 गुमशुदा मोबाइल, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
Published On
By Susmita Rani
पाकुड़ पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 28 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। इस अभियान में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल की अहम भूमिका रही, जिसके माध्यम से IMEI नंबर के जरिए मोबाइलों को ट्रैक और ब्लॉक किया गया। पाकुड़िया, महेशपुर, नगर, मुफस्सिल, अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा समेत कई थाना क्षेत्रों से मोबाइल बरामद किए गए। Pakur News: भक्ति के रंग में डूबा गनपुरा, शिवभक्तों ने शुरू की 105 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़िया प्रखंड के गनपुरा गांव से शिवभक्तों का जत्था 'जय बाबा भोलेनाथ' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरने के बाद 105 किलोमीटर लंबी पैदल कांवड़ यात्रा कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। लाखों की लागत से बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लेकिन रास्ते में कीचड़: पाकुड़िया के गणपुरा में मरीज और तीमारदार बेहाल
Published On
By Susmita Rani
पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड स्थित गणपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बरसात में दलदल बन गया है। लाखों रुपये की लागत से बने स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं होने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और जलजमाव के कारण वाहन भी केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। गनपुरा बाजार: 15 दिनों से डिब्बे में फंसा था कुत्ते का मुंह, युवाओं ने सुरक्षित निकालकर दी नई जिंदगी
Published On
By Susmita Rani
पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा बाजार में स्थानीय युवाओं ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए 15 दिनों से मुंह में डिब्बा फंसे एक कुत्ते का सफल रेस्क्यू किया। डिब्बा फंसने के कारण कुत्ता न खाना खा पा रहा था और न पानी पी पा रहा था। कई दिनों तक प्रयास विफल होने के बाद युवाओं ने जाल की मदद से उसे सुरक्षित पकड़कर उसके मुंह से डिब्बा निकाला। 