Pakur News: गनपुरा पंचायत कार्यालय में LPG ई-KYC शिविर, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
पाकुड़िया प्रखंड के गनपुरा पंचायत कार्यालय में आयोजित हुआ विशेष ई-KYC शिविर
पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के गनपुरा पंचायत कार्यालय में LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक ई-KYC कराने को लेकर विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी देखने को मिली।
पाकुड़: पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के गनपुरा पंचायत कार्यालय में एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (E-KYC) प्रक्रिया को पूरा करने हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान गैस एजेंसी एवं पंचायत से जुड़े अधिकारियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।शिविर में मुख्य रूप से महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। केंद्र एवं राज्य सरकार तथा पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशों के तहत इंडेन (Indane) रसोई गैस के सभी बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया तेजी से निपटाई जा रही है।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को ई-केवाईसी कराने के फायदों के बारे में जानकारी दी और बताया कि सब्सिडी तथा योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए यह प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। शिविर के दौरान कर्मचारियों ने एक-एक कर उपस्थित लोगों के दस्तावेजों की जांच की और ई-केवाईसी का कार्य संपन्न किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग दिया।
Related Posts


Latest News







