Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में इंटर हाउस आईटी क्विज प्रतियोगिता आयोजित, आकाश हाउस बना विजेता

कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुई इंटर हाउस आईटी क्विज

Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में इंटर हाउस आईटी क्विज प्रतियोगिता आयोजित, आकाश हाउस बना विजेता
सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में आयोजित इंटर हाउस आईटी क्विज प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों के साथ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन।

सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस आईटी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सूचना प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि, डिजिटल जागरूकता और तार्किक सोच का विकास करना था।

कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस आईटी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सूचना प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि, तार्किक सोच एवं डिजिटल जागरूकता का विकास करना था। प्रतियोगिता में चारों हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार (मुख्य अतिथि), सीएम स्कूल, डोमचांच के प्राचार्य विनोद मिश्रा (विशिष्ट अतिथि) तथा विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कंप्यूटर के 'एंटर' की को दबाकर किया ।  जो डिजिटल युग की ओर बढ़ते कदम का प्रतीक बना।

रोमांचक मुकाबले के बाद आकाश हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।  जबकि पानी हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। धरती हाउस एवं पवन हाउस ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में सूचना प्रौद्योगिकी का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है ।  तथा ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की योग्यता का विकास करती हैं। विशिष्ट अतिथि विनोद मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को तकनीक के साथ निरंतर सीखते रहने की आदत विकसित करनी चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य  प्रमोद शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सेक्रेड हार्ट स्कूल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक-आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विजेता एवं प्रतिभागी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन क्विज मास्टर आशुतोष गौतम के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर उप-प्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर सगुफ्ता परवीन, किशोर कुणाल एवं राधा सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Bokaro News: बीएकेएस ने एसएमएस-1 विभाग की 21 समस्याएं सीजीएम के समक्ष उठाईं, एक माह में समाधान की मांग Bokaro News: बीएकेएस ने एसएमएस-1 विभाग की 21 समस्याएं सीजीएम के समक्ष उठाईं, एक माह में समाधान की मांग
पॉलीमर नोटों की ओर बढ़ता भारत, सुरक्षित और टिकाऊ मुद्रा की नई शुरुआत
गिरिडीह प्रशासन की संवेदनशील पहल, घर पहुंचकर BLO ने पूरा कराया गणना प्रपत्र
साहिबगंज के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई महर्षि वेद व्यास जयंती, गुरु सम्मान समारोह आयोजित
Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर रेड क्रॉस योग केंद्र में योग गुरुओं का सम्मान, शिष्यों ने किया अभिनंदन
गुरु पूर्णिमा पर नमामि गंगे घाट में गूंजा "हर-हर गंगे,'' दीपों से जगमगाया साहिबगंज
राजकीय श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ, AI तकनीक और डिजिटल शिकायत प्रणाली से लैस होगी व्यवस्था
Sahibganj News: बरहरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देसी पिस्टल, 5 कारतूस और संदिग्ध पाउडर बरामद
गुरु-पदावली: गुरु महिमा पर चुन्नू साहा की भावपूर्ण कविता
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में इंटर हाउस आईटी क्विज प्रतियोगिता आयोजित, आकाश हाउस बना विजेता
जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 13 की मौत; शॉपिंग मॉल धमाके में दो महिलाओं की गई जान
बलोचिस्तान में डिप्टी कमिश्नर समेत चार की हत्या, नुश्की में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू