राजकीय श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ, AI तकनीक और डिजिटल शिकायत प्रणाली से लैस होगी व्यवस्था
30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, VIP और आउट ऑफ टर्न दर्शन पूरी तरह बंद
देवघर में विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। यह मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा। इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए AI आधारित निगरानी प्रणाली, फेस रिकग्निशन कैमरे, ANPR तकनीक और QR Code आधारित डिजिटल शिकायत निवारण प्रणाली लागू की गई है।
देवघर: झारखंड के विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। झारखंड सीमा स्थित दुम्मा कांवरिया पथ पर 11 वैदिक पुरोहितों द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के साथ मेले का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम जलार्पण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
30 जुलाई से 28 अगस्त तक लगेगा मेला
नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले इस मेले में आने वाले प्रत्येक कांवरिया की सेवा भगवान शिव की सेवा के समान है। सरकार और जिला प्रशासन ने इस बार आधुनिक तकनीकों के जरिए मेले को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की तैयारी की है।
AI तकनीक से होगी भीड़ की निगरानी

QR Code स्कैन करते ही 15 मिनट में होगा समाधान

VIP, VVIP और आउट ऑफ टर्न दर्शन पूरी तरह बंद
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार श्रावणी मेला-2026 के दौरान VIP, VVIP और आउट ऑफ टर्न दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। सभी श्रद्धालुओं को समान व्यवस्था के तहत बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कराए जाएंगे।
शिवलोक परिसर में प्रदर्शनी और ड्रोन शो होगा आकर्षण
श्रद्धालुओं को नया अनुभव देने के लिए शिवलोक परिसर में भव्य प्रदर्शनी, सांस्कृतिक मंच और ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मेला क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
जनप्रतिनिधियों ने किया श्रद्धालुओं का स्वागत
कार्यक्रम में विधायक सुरेश पासवान, उदय शंकर सिंह और देवेन्द्र कुंवर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि इस वर्ष का श्रावणी मेला सुरक्षित, व्यवस्थित और यादगार होगा।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

