देवघर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 105 लीटर महुआ शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
पथरौल थाना क्षेत्र के हड़हंजा गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया
देवघर: अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। अधीक्षक उत्पाद, देवघर के निर्देश पर पथरौल थाना पुलिस के सहयोग से पथरौल थाना क्षेत्र के हड़हंजा गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध महुआ चुलाई शराब के निर्माण एवं बिक्री स्थलों पर कार्रवाई करते हुए 105 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब तथा शराब बनाने के लिए तैयार 800 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया।
छापेमारी के दौरान अवैध शराब कारोबार में संलिप्त बब्लू हांसदा और विनोद हांसदा को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद विभाग ने बताया कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही उनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


