Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात

मेयर काउंसिल ऑफ इंडिया की उच्चस्तरीय समिति शामिल

Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात
(देवघर नगर निगम कार्यालय)

देवघर नगर निगम क्षेत्र के आधुनिक विकास और जनसमस्याओं के स्थायी समाधान के लिए मेयर 19 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में मेयर काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर विशेष वित्तीय पैकेज की मांग करेंगे।

देवघर: नगर निगम क्षेत्र की जनसमस्याओं के स्थायी समाधान और शहर के आधुनिक विकास को लेकर मेयर ने बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में 19 जुलाई 2026 को देवघर मेयर नई दिल्ली में मेयर काउंसिल ऑफ इंडिया की 11 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति के साथ केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में देवघर की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। जलापूर्ति, जलजमाव, सीवरेज सिस्टम, कचरा प्रबंधन और सड़कों के सुदृढ़ीकरण जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

मेयर का कहना है कि देवघर अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक और पर्यटन स्थल है। यहां प्रतिवर्ष करोड़ों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। शहर की बढ़ती आबादी और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण वर्तमान संसाधन अब पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में देवघर नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार से विशेष वित्तीय पैकेज और अतिरिक्त बजट की मांग की जाएगी।

मेयर के अनुसार, अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिलने से लंबित विकास योजनाओं को गति दी जा सकेगी। साथ ही शहर में जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज, स्वच्छता और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। इससे देवघर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: डॉ. रवि रंजन ने पेश की मानवता की मिसाल, आधी रात को बचाई जच्चा-बच्चा की जान

मेयर काउंसिल ऑफ इंडिया की 11 सदस्यीय समिति में देश के चुनिंदा शहरों के मेयर शामिल हैं। इस मंच के माध्यम से देवघर की समस्याओं को सीधे केंद्र सरकार के नीति-निर्धारकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मेयर ने विश्वास जताया है कि केंद्रीय मंत्री के साथ होने वाली इस मुलाकात के बाद देवघर को केंद्रीय योजनाओं और अतिरिक्त वित्तीय सहायता का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: 28 जून से लापता 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा का पुलिस ने किया सफल खुलासा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात