Deoghar News: 28 जून से लापता 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा का पुलिस ने किया सफल खुलासा
मोबाइल लोकेशन बनी गिरफ्तारी की मुख्य कड़ी
मधुपुर के पथरचपटी रोड से 28 जून को लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दिलीप मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मधुपुर: बीते 28 जून को शहर के पथरचपटी रोड स्थित मातृका गली से रहस्यमय ढंग से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के मामले का मधुपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। पुलिस ने मामले में मांगोमुंडा थाना क्षेत्र के भंडारो गांव निवासी 19 वर्षीय दिलीप मंडल को शनिवार, 18 जुलाई को मधुपुर स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार,आरोपी की गिरफ्तारी मोबाइल लोकेशन के आधार पर की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है तथा सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। नाबालिग से संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मधुपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।वहीं पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


