देवघर नाट्य कला एवं संस्कृति परिषद के नए लोगो का विमोचन, कलाकारों को मिलेगा सशक्त मंच
स्थानीय कलाकारों को मिलेगा संगठित सांस्कृतिक मंच।
देवघर नाट्य कला एवं संस्कृति परिषद के नए आधिकारिक लोगो का भव्य विमोचन स्थानीय होटल में किया गया। परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े और सचिव आशीष झा ने लोगो का अनावरण करते हुए कलाकारों को बेहतर मंच, पहचान और अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
देवघर: देवघर नाट्य कला एवं संस्कृति परिषद के नए लोगो का भव्य विमोचन स्थानीय होटल में सैकड़ों कला प्रेमियों की उपस्थिति में किया गया। परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े एवं सचिव आशीष झा ने संयुक्त रूप से परिषद के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने परिषद की इस नई पहल का स्वागत किया।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि देवघर सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है, लेकिन यहां के कलाकारों के लिए अब तक कोई सशक्त और संगठित मंच उपलब्ध नहीं था। देवघर नाट्य कला एवं संस्कृति परिषद इस कमी को दूर करते हुए कलाकारों को बेहतर मंच, अवसर और पहचान दिलाने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि परिषद प्रत्येक वर्ष तीन से चार भव्य नाट्य प्रस्तुतियों का मंचन करेगी, जिससे स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को नई दिशा मिलेगी।


लोगो विमोचन समारोह में परिषद के कोषाध्यक्ष रितेश केशरी, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, छोटी मालवीय, कृष्ण वर्णवाल, रामेश्वर चक्रवर्ती, प्रकाश मठपती, प्रमेश राव, गोविंद अग्रवाल, आशीष भारद्वाज, रवि वर्मा, विनीत, दीपक केशरी, दीपक दुबे, मनोज पांडे, बबीता पोद्दार, आर्यन, हर्ष, सत्यम तिवारी, शिवम राज आनंद, हर्षिता, शिवम मिश्र, अभिनव तथा ऑरा ग्रुप (Aura Group) के सदस्य सहित बड़ी संख्या में कलाकार एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


