सुशी माइंस में कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, चार बाइक जब्त, तस्करों में हड़कंप

सुशी माइंस परिसर में कोयला चोरी की सूचना पर सीआईएसएफ की त्वरित कार्रवाई

सुशी माइंस में कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, चार बाइक जब्त, तस्करों में हड़कंप
सुशी माइंस में कोयला चोरी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ द्वारा जब्त की गई मोटरसाइकिलें।

बाघमारा स्थित बीसीसीएल एरिया-10 के सुशी माइंस (देव प्रभा आउटसोर्सिंग) में कोयला चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर सीआईएसएफ की टीम ने छापेमारी कर चार मोटरसाइकिल जब्त कीं। हालांकि, कोयला चोरी में शामिल आरोपित मौके से फरार होने में सफल रहे।

बाघमारा। बीसीसीएल एरिया-10 अंतर्गत सुशी माइंस (देव प्रभा आउटसोर्सिंग) में कोयला चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व कोयला चोरी के उद्देश्य से माइंस परिसर में प्रवेश कर गए थे। इसकी सूचना मिलने पर सीआईएसएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान चार मोटरसाइकिल जब्त की गईं, जबकि मौके का फायदा उठाकर आरोपित फरार होने में सफल रहे। जब्त सभी मोटरसाइकिलों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लोदना ओपी के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और कोयला चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सीआईएसएफ की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय कोयला तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि कोयला चोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान
दो जिंदा सांप निगल गया शख्स, तीसरे को मारकर अस्पताल पहुंचा; डॉक्टर भी रह गए हैरान
एनजीटी नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: पाकुड़िया-काजलादाहा सीमा पर बेलगाम बालू माफिया का अवैध कारोबार
सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में 100 फलदार पौधों का वितरण, हरित रांची का लिया संकल्प
हिमांशु हत्याकांड की सीबीआई जांच हो, पुलिस की भूमिका भी कटघरे में: आदित्य साहू
श्रावणी मेला 2026: बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बड़ी बैठक, VIP दर्शन पर पूर्ण रोक
रांची के निजी अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, 22 लाख के बिल ने बढ़ाया विवाद, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
सुशी माइंस में कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, चार बाइक जब्त, तस्करों में हड़कंप
खटिया पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद, उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया SIR-2026 अभियान का निरीक्षण
आंगनवाड़ी कर्मियों को स्थायी कर्मचारी घोषित कर कानूनी अधिकार प्रदान करे झारखंड सरकार: जे.पी. पांडेय
शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्टता का उत्सव: डीपीएस रांची ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
गिरिडीह प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट सेल्फ बुकिंग कियोस्क की सुविधा तत्काल शुरू हो: सुनील कुमार खंडेलवाल