यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान

जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी

यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान

बोकारो में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के जरिए अब ऑनलाइन चालान काटे जा रहे हैं। बिना हेलमेट, बिना वाहन कागजात, फिटनेस प्रमाणपत्र के अभाव और नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

✍️ निर्मल महाराज

बोकारो। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की अब खैर नहीं है। बोकारो जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति बिना हेलमेट, बिना वाहन के आवश्यक कागजात या अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए यातायात पुलिस की नजरों से बच निकलने की कोशिश करता है, तो उसे सावधान हो जाना चाहिए। अब आप सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं और आपका ऑनलाइन चालान स्वतः कट जाएगा।

इस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की पैरवी काम नहीं आएगी। कैमरों की तीसरी आंख के सामने कोई भी बच नहीं पाएगा और नियमों का उल्लंघन करने पर चालान के साथ-साथ नियमानुसार सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। यदि आप सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करेंगे, तो न केवल स्वयं सुरक्षित रहेंगे, बल्कि अपने परिवार को भी परेशानियों से दूर रखेंगे और पुलिस प्रशासन को सहयोग करेंगे। अन्यथा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रसाद के नेतृत्व में इन दिनों बिना हेलमेट, बिना वैध कागजात, बिना फिटनेस तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों के चालकों पर यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में कई तिपहिया वाहनों (टेंपो) पर भी कार्रवाई की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण

यातायात पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रसाद ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अवैध पार्किंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानियों को कम किया जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: लोक संवाद में 40 आवेदनों पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने की त्वरित सुनवाई

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोपहिया वाहन चलाने वाले चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यदि कोई इसका उल्लंघन करता है, तो सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान
दो जिंदा सांप निगल गया शख्स, तीसरे को मारकर अस्पताल पहुंचा; डॉक्टर भी रह गए हैरान
एनजीटी नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: पाकुड़िया-काजलादाहा सीमा पर बेलगाम बालू माफिया का अवैध कारोबार
सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में 100 फलदार पौधों का वितरण, हरित रांची का लिया संकल्प
हिमांशु हत्याकांड की सीबीआई जांच हो, पुलिस की भूमिका भी कटघरे में: आदित्य साहू
श्रावणी मेला 2026: बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बड़ी बैठक, VIP दर्शन पर पूर्ण रोक
रांची के निजी अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, 22 लाख के बिल ने बढ़ाया विवाद, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
सुशी माइंस में कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, चार बाइक जब्त, तस्करों में हड़कंप
खटिया पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद, उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया SIR-2026 अभियान का निरीक्षण
आंगनवाड़ी कर्मियों को स्थायी कर्मचारी घोषित कर कानूनी अधिकार प्रदान करे झारखंड सरकार: जे.पी. पांडेय
शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्टता का उत्सव: डीपीएस रांची ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
गिरिडीह प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट सेल्फ बुकिंग कियोस्क की सुविधा तत्काल शुरू हो: सुनील कुमार खंडेलवाल