Bokaro News: कोल्ड रोलिंग मिल में "मिल ऑपरेटर से प्रोडक्ट मैनेजर" कार्यशाला संपन्न

मशीनों का बेहतर रखरखाव संस्थान के विकास में सहायक सिद्ध

Bokaro News: कोल्ड रोलिंग मिल में
(इस्पात संयंत्र में कार्यशाला)

बोकारो इस्पात संयंत्र के कोल्ड रोलिंग मिल-III में उद्योग-शिक्षा जगत सहयोग के तहत "मिल ऑपरेटर से प्रोडक्ट मैनेजर" कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के डॉ. रमेश रोशन दास गुरु ने कर्मियों को उत्पादन लक्ष्य से आगे बढ़कर ग्राहक-संतुष्टि और उत्पाद गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने की कमान समझाई।

बोकारो: इस्पात संयंत्र के कोल्ड रोलिंग मिल-III में "मिल ऑपरेटर से प्रोडक्ट मैनेजर" विषय पर उद्योग-शिक्षा जगत सहयोग के तहत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में यह समझ विकसित करना था कि किसी भी उद्योग की सफलता केवल अधिक उत्पादन पर नहीं, बल्कि ग्राहकों की जरूरतों को समझकर उन्हें बेहतर गुणवत्ता का उत्पाद और सेवा उपलब्ध कराने पर निर्भर करती है।इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) द्वारा किया गया। यह पहल मुख्य महाप्रबंधक (सीआरएम-III) के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य विनिर्माण प्रक्रियाओं को ग्राहकों की अपेक्षाओं एवं व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक प्रभावी बनाना रहा।

इस अवसर पर साउथ एशियन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली के प्रबंधन संकाय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. रमेश रोशन दास गुरु ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए। उन्होंने सरल उदाहरणों के माध्यम से बताया कि संयंत्र में कार्यरत प्रत्येक विभाग, चाहे वह अनुरक्षण, उत्पादन, गुणवत्ता या अभियांत्रिकी हो, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ग्राहकों की संतुष्टि से जुड़ा है। 

उन्होंने कहा कि मशीनों का बेहतर रखरखाव, उत्पादन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद ग्राहकों का विश्वास मजबूत करते हैं तथा संस्थान की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान इस बात पर भी विशेष जोर दिया कि सेल और सीआरएम-III की सफलता अंततः ग्राहकों के विश्वास और संतुष्टि पर निर्भर करती है। 

डॉ. दास गुरु ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे केवल उत्पादन लक्ष्य तक सीमित न रहें, बल्कि इससे आगे बढ़ते हुए अपने प्रत्येक कार्य को ग्राहक मूल्य सृजन तथा सतत् व्यावसायिक विकास के व्यापक परिप्रेक्ष्य से जोड़कर काम करें।यह पहल बोकारो इस्पात संयंत्र में सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा कर्मचारियों को ग्राहकों की अपेक्षाओं के प्रति और अधिक जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: विधायक लुईस मरांडी ने छह सखी मंडलों को सौंपी ई-रिक्शा की चाबी
Dumka News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कड़बिंधा में "पेरेंट्स-टीचर मीटिंग" का सफल आयोजन
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की गहन समीक्षा
Dhanbad News: शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए उप विकास आयुक्त गंभीर
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में पहुंचे अतिक्रमण व भू-माफिया के मामले
Dhanbad News: होमगार्ड बहाली के चयनित अभ्यर्थियों को उपायुक्त आदित्य रंजन ने दी बड़ी राहत
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 एरिया में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अनिल कुमार को भावपूर्ण विदाई
Bokaro News: इस्पात संयंत्र के परियोजना विभाग में "सुरक्षा सम्मान समारोह" का आयोजन
Bokaro News: कोल्ड रोलिंग मिल में "मिल ऑपरेटर से प्रोडक्ट मैनेजर" कार्यशाला संपन्न
Bokaro News: लोक संवाद में 40 आवेदनों पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने की त्वरित सुनवाई
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 को लेकर समाहरणालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न