Bokaro News: लोक संवाद में 40 आवेदनों पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने की त्वरित सुनवाई
बीएसएल, डीपीएलआर और आपूर्ति विभाग के मामलों पर मंथन
बोकारो समाहरणालय में आयोजित "हम आपको सुनते हैं" लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने 40 जन-शिकायतों की संवेदनशीलता से सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने सीटी कॉलेज एससी-एसटी छात्रावास की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को तत्काल स्थल निरीक्षण के निर्देश दिए।
बोकारो: जनता की समस्याओं को केवल सुनना ही नहीं, बल्कि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में आयोजित "हम आपको सुनते हैं" (लोक संवाद) कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
कार्यक्रम में कुल 40 आवेदनों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को न्याय और राहत के लिए अनावश्यक भटकना नहीं पड़े। लोक संवाद के दौरान सीटी कॉलेज परिसर स्थित एससी-एसटी छात्रावास में पेयजल, पहुंच पथ एवं साफ-सफाई की समस्याओं को लेकर पहुंचे छात्रों की बात उपायुक्त ने पूरी गंभीरता से सुनी।


कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद, डीपीएलआर पूर्णिमा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत हेमलता बून, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, डीडीएमओ शक्ति कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

