चास के कुर्रा में छापेमारी से हड़कंप, शराब दुकान से मिली 556 एक्सपायरी बियर

उपायुक्त ने अवैध व एक्सपायरी शराब पर जीरो टॉलरेंस की बात कही

चास के कुर्रा में छापेमारी से हड़कंप, शराब दुकान से मिली 556 एक्सपायरी बियर
चास के कुर्रा क्षेत्र स्थित शराब दुकान में प्रशासनिक छापेमारी के दौरान 556 एक्सपायरी बियर जब्त की गईं।

बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत कुर्रा क्षेत्र स्थित एक शराब दुकान में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 556 एक्सपायरी बियर जब्त की है। यह छापेमारी चास प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में की गई। मामले की सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग ने सभी एक्सपायरी बियर को जब्त कर लिया।

बोकारो। चास प्रखंड के कुर्रा क्षेत्र स्थित एक शराब दुकान में छापेमारी की गई। यह कार्रवाई चास प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में की गई। छापेमारी दल में कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

जांच के दौरान दुकान से 556 एक्सपायरी बियर बरामद हुई। मामले की जानकारी चास बीडीओ द्वारा तत्काल उत्पाद अधीक्षक को दी गई। इसके बाद बरामद सभी एक्सपायरी बियर को जब्त कर लिया गया। मामले में उत्पाद विभाग द्वारा नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

इस पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि एक्सपायरी अथवा अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं उत्पाद अधीक्षक को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी अवैध अथवा एक्सपायरी शराब का भंडारण एवं बिक्री नहीं हो।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान

यदि कहीं भी ऐसी गतिविधियां पाई जाती हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

हूल दिवस पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, आदित्य साहू बोले- भोगनाडीह में सरकार की मानसिकता अंग्रेजों जैसी हूल दिवस पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, आदित्य साहू बोले- भोगनाडीह में सरकार की मानसिकता अंग्रेजों जैसी
चास के कुर्रा में छापेमारी से हड़कंप, शराब दुकान से मिली 556 एक्सपायरी बियर
दुष्कर्म और धमकी मामले में जिला परिषद सदस्य संतोष पासवान को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
पाकुड़िया में सिद्धू-कानू जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने देखा भव्य दंगल
नवाडीह में मां-बेटे की कुल्हाड़ी व हथौड़े से हत्या, खून से लथपथ शव मिलने पर मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
बीएसएल में 123 अधिकारियों को पदोन्नति, ई-1 से ई-5 ग्रेड तक जारी हुए प्रमोशन आदेश
हूल दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, कहा- क्रांति की आग कभी नहीं बुझती
एनयूएसआरएल रांची में चार नए पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू, 30 जुलाई तक करें आवेदन
श्री श्री यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास, THE इम्पैक्ट रैंकिंग 2026 में दर्ज किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
झारखंड में गौ तस्करी पर बड़ा प्रहार, 48 गौवंश को सुरक्षित छुड़ाया गया
साहिबगंज में पहली बार ईस्ट जोन की सुपर स्पेशियलिटी यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस, देशभर के दिग्गज डॉक्टर जुटेंगे
साहिबगंज-धनबाद के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग, अरशद नसर ने रेल मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव