Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान

जिले में अब अनवरत चलेगा नशामुक्ति विमर्श अभियान

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान
(अमृत पार्क नशामुक्ति रैली)

बोकारो के गरगा पुल स्थित अमृत पार्क से चास तक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित भव्य जागरूकता रैली के साथ दस दिवसीय नशामुक्ति अभियान संपन्न हुआ। समापन समारोह में उपायुक्त अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीना ने युवाओं से नशे से दूर रहकर लक्ष्य पर केंद्रित रहने की विधिक अपील की।

बोकारो: गुरुवार को निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी  के विरुद्ध संचालित दस दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का समापन समारोह गरगा पुल स्थित अमृत पार्क से आयोजित जागरूकता रैली के साथ संपन्न हुआ। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित रैली अमृत पार्क से प्रारंभ होकर धर्मशाला मोड़, चास पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान नशामुक्ति के पक्ष में जन-जागरूकता संदेश दिए गए तथा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत  किया गया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त  अजय नाथ झा  ने कहा कि पिछले दस दिनों से चल रहे नशामुक्ति अभियान का औपचारिक समापन हो रहा है, लेकिन इसके साथ ही जिले में एक निरंतर एवं अनवरत नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत  की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि लोक कलाकारों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, एएनएम तथा बच्चों ने जिस समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ इस अभियान को सफल बनाया  है, वह पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से जीवन में कभी भी नशे को स्वीकार नहीं करने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर एक छोटी-सी गलती या जिज्ञासा से होती है, लेकिन उससे बाहर निकलने में पूरी जिंदगी लग जाती है। 

उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहने की सलाह दी। उपायुक्त  ने कहा कि हाल ही में पद्म सम्मान से सम्मानित  गुरुजी स्वर्गीय शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन नशामुक्ति और शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और शिक्षा को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। उनकी प्रेरणा आज भी हम सभी के लिए मार्ग दर्शक है। 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला

मौके पर पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना  ने कहा कि कई बार कुछ लोग बहला-फुसलाकर या गलत संगति के माध्यम से युवाओं को नशे की ओर धकेलने का प्रयास  करते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि कोई व्यक्ति किसी को नशे की ओर प्रेरित करता है या गलत गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास करता है, तो इसकी जानकारी तत्काल अभिभावकों, शिक्षकों अथवा प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है, इसलिए सभी को स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान
Bokaro News: प्रदूषण नियंत्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर बीएसएल में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Palamu News: बाल संरक्षण और किशोर विकास को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक
Pakur News: पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज गंभीर, बुलाई बैठक
Pakur News: जिले में खुलेंगे तीन नए स्पोर्ट्स डे बोर्डिंग केंद्र, उपायुक्त ने दी हरी झंडी
Pakur News: कंचनगढ़ गुफा और लीलातरी पर्यटन स्थल का होगा कायाकल्प और सौंदर्यीकरण
Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने राजनीतिक दलों को दिया 'एसआईआर' प्रक्रिया का प्रशिक्षण
Hazaribagh News: "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत पुलिस का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम
खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में नशामुक्त समाज के लिए विधिक कार्यशाला संपन्न
Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न