खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में नशामुक्त समाज के लिए विधिक कार्यशाला संपन्न

उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने सामुदायिक सहभागिता को सराहा

खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में नशामुक्त समाज के लिए विधिक कार्यशाला संपन्न
(अनुमंडल स्तरीय नशामुक्ति कार्यशाला)

गिरिडीह के खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध विधिक कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी वाहनों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के सामाजिक व आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

गिरिडीह: निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय, खोरीमहुआ में अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशीले एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। 

कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता,  वैभव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, धनवार, गांव, तिसरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त  रामनिवास यादव ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनसहभागिता, सामाजिक जागरूकता एवं सामूहिक जिम्मेदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जयघोष से गूंजा शहर

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रशासन एवं पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की सूचना मिले तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में SIR-2026 के तहत 185 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, 18 और 20 जुलाई को मिलेगा गणना प्रपत्र

उप विकास आयुक्त,  स्मृता कुमारी ने अपने संबोधन में नशामुक्त समाज की दिशा में सामुदायिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जागरूकता ही नशे के विरुद्ध सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ भी दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, गांव एवं समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। 

नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, वहीं एलईडी वाहन के जरिए जागरूकता संबंधी संदेशों एवं लघु फिल्मों का प्रदर्शन कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, छात्र-छात्राएं, युवा एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान