koderma News: सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और परिजनों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार ने दिलाई सामूहिक शपथ

koderma News: सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और परिजनों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
(सदर अस्पताल में शपथ ग्रहण)

कोडरमा सदर अस्पताल में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा नशा मुक्त झारखंड अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और उनके परिजनों को मादक पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और उपचार सेवाओं के पम्पलेट बांटे गए।

कोडरमा: निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति, द्वारा नशा मुक्त झारखण्ड अभियान के आलोक में सदर अस्पताल, कोडरमा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल, कोडरमा के उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार द्वारा आई.सी.टी.सी. एवं ए.आर.टी. के कर्मियों, अन्य स्वास्थ्यकर्मियों तथा अस्पताल के प्रतीक्षालय में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। 

शपथ ग्रहण के उपरांत उपाधीक्षक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों के बीच मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों एवं उपलब्ध उपचार सेवाओं से संबंधित जागरूकता पम्पलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार ने कहा कि मादक द्रव्यों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन पर अत्यंत गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। 

प्रारंभ में लोग उत्सुकता, मित्रों के दबाव अथवा तनाव के कारण नशे का सेवन करते हैं, किंतु धीरे-धीरे इसकी लत विकसित हो जाती है और व्यक्ति इसके बिना सामान्य जीवन जीने में कठिनाई अनुभव करने लगता है। उन्होंने कहा कि नशे के नियमित सेवन से मस्तिष्क की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, जिससे स्मरण शक्ति, एकाग्रता, निर्णय लेने की क्षमता एवं व्यवहार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके अतिरिक्त नशे की लत व्यक्ति के पारिवारिक संबंधों, सामाजिक प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करती है। 

डॉ. कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं मादक द्रव्यों से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। यदि कोई व्यक्ति नशे की समस्या से जूझ रहा हो, तो उसे समय रहते चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें, ताकि वह स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की ओर लौट सके। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के आई.सी.टी.सी. एवं ए.आर.टी. केंद्र के कर्मियों सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही।

यह भी पढ़ें: Koderma News: वरिष्ठ दवा व्यवसायी सुनील कुमार सिन्हा का निधन, व्यवसाय जगत में शोक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
Bokaro News: बीएसएल में प्रधान नियोक्ताओं हेतु नए श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Sahebagnj News: तीनपहाड़ के विकास के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने उठाई पुरजोर आवाज
Sahebagnj News: टैलेंट सर्च पब्लिक स्कूल में प्रथम सावधिक परीक्षा का परिणाम घोषित