Koderma News: वरिष्ठ दवा व्यवसायी सुनील कुमार सिन्हा का निधन, व्यवसाय जगत में शोक
एसोसिएशन के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना
कोडरमा के राजगढ़िया रोड स्थित सुनील मेडिकल हॉल के संचालक व केसीडीए सदस्य सुनील कुमार सिन्हा (80 वर्ष) का शुक्रवार सुबह धनबाद में निधन हो गया। उनके निधन पर नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर सहित जिले के दवा व्यवसायियों व गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
कोडरमा: नगर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी, राजगढ़िया रोड स्थित सुनील मेडिकल हॉल के संचालक तथा कोडरमा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (केसीडीए) के सम्मानित सदस्य सुनील कुमार सिन्हा (80 वर्ष) का निधन शुक्रवार की सुबह लगभग 4:30 बजे धनबाद के एक निजी अस्पताल में हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही दवा व्यवसायी समुदाय सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी।
स्वर्गीय सुनील कुमार सिन्हा ने अपने व्यवसायिक जीवन की शुरुआत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जी.पी. त्रिपाठी के क्लीनिक में सेवा कार्य से की थी। बाद में उन्होंने राजगढ़िया रोड स्थित सुनील मेडिकल हॉल की स्थापना की और कई दशकों तक जिलेवासियों को दवा एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराईं। अपने सरल स्वभाव, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं समाज सेवा के कारण वे लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय और सम्मानित थे।


शोक व्यक्त करने वालों में नगर परिषद अध्यछ रमेश हर्षधर महेश दारुका अविनाश सेठ नवीन राजगढ़िया सतीश कुमार, किशोर बर्णवाल, विशाल मोदी, हरजीत सिंह, रवि कुमार, राकेश कुमार, अजय वर्मा, राजकुमार, विनोद शर्मा, सुबोध मोदी, नीरज कर्ण, चन्द्रशेखर जोशी, संजय शर्मा, प्रभात शर्मा, चन्दन कुमार, बंटी मोदी, सलीम खान, दिनेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


