Bokaro News: उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी, डीआईजी ने की कार्यों की समीक्षा
एक बार में साम्राज्य खत्म नहीं होगा, लेकिन पुलिस कर रही काम: डीआईजी
बोकारो में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में डीआईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा और एसपी नाथू सिंह मीणा ने पुलिसिंग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने बताया कि पुलिस के संयुक्त प्रयास से बड़ा नेटवर्क टूटा है, साथ ही उन्होंने थानों में कानूनी कमियों को सुधारने और नशे के खिलाफ अभिभावकों को जागरूक रहने की बात कही।
बोकारो: उपायुक्त कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्टी में डीआईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा सहित चास एस एस पी बेरमो एसडीपीओ मुख्यालय डीएसपी सिटी डीएसपी मौजूद रहे। डीआईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि बोकारो सहित आसपास के क्षेत्रों में अपराध पर लगाम लगाने को लेकर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस टीम वर्क के साथ काम कर रही है, जिसका नतीजा है कि एक बड़ा नेटवर्क तोड़ा गया है। अधिकारी ने साफ कहा - "ये न समझें कि आज एक्शन हुआ और कल सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। धनबाद में हुई मीटिंग में तय हुआ था कि हम टीम बनाकर काम करेंगे। उसी का परिणाम है कि बहुत बड़ा नेटवर्क टूटा है।


बच्चा एक ही दिन में बिगड़ नहीं जाता, एक दिन में उसे नशे की लत नहीं लग जाती। लेकिन माँ-बाप को उसकी जानकारी ही नहीं होती, तो निश्चित तौर पर ये सामाजिक जिम्मेदारी है। बच्चों में अचानक बदलाव, गुमसुम रहना, पैसे की मांग बढ़ना जैसे लक्षणों पर माता-पिता को नजर रखनी चाहिए। समय रहते ध्यान दिया जाए तो बच्चों को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सकता है। इस अवसर पर जिले के सभी थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी मौजूद रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


