भिलाई के बाद बोकारो पहुंचे सेल सीएमडी डॉ. ए.के. पंडा, उत्पादन और परियोजनाओं की समीक्षा
बोकारो प्रवास के दौरान विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गई
सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंडा ने बोकारो इस्पात संयंत्र के दौरे के दौरान उत्पादन, वित्तीय प्रदर्शन, सुरक्षा और विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।
निर्मल महाराज
बोकारो : महारत्न स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंडा ने 30 मई को अपने बोकारो प्रवास के दौरान बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के परिचालन, उत्पादकता, वित्तीय प्रदर्शन तथा विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. पंडा ने कहा कि बोकारो इस्पात संयंत्र में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपकरणों की समुचित देखरेख, गुणवत्ता में सतत सुधार तथा प्रोडक्ट बास्केट में मूल्य संवर्धित उत्पादों के अधिकाधिक समावेश के माध्यम से नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बोकारो इस्पात संयंत्र सामूहिक प्रयास, नवाचार, उत्कृष्ट कार्य संस्कृति तथा निरंतर प्रगति की भावना के बल पर भविष्य में नई उपलब्धियां हासिल करेगा और सेल की विकास यात्रा को और अधिक मजबूती प्रदान करता रहेगा।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
