Bokaro News: आदर्श वृद्धाश्रम में युवाओं की अनूठी पहल, 5 दिनों तक बुजुर्गों की सेवा कर पेश की मिसाल

वृद्धजनों के साथ समय बिताकर जाना हालचाल

Bokaro News: आदर्श वृद्धाश्रम में युवाओं की अनूठी पहल, 5 दिनों तक बुजुर्गों की सेवा कर पेश की मिसाल
(फ़ोटो)

बोकारो के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति द्वारा संचालित आदर्श वृद्धाश्रम में 'मेरा युवा भारत' युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के सौजन्य से 5 दिवसीय एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के युवाओं ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनके अनुभवों को साझा किया और उनके स्वास्थ्य (ब्लड प्रेशर, शुगर व वजन) की जांच की। संस्था के सचिव बासुदेव शर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का विकास करना है।

नावाडीह: मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति द्वारा संचालित आदर्श वृद्धा आश्रम में एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं ने लगातार पांच दिनों तक वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा की।

इस दौरान युवाओं ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया, उनसे बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उनके अनुभवों को सुना। साथ ही बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखभाल करते हुए उनका ब्लड प्रेशर  शुगर एवं वजन का मापन भी किया गया। युवाओं ने बुजुर्गों को दैनिक कार्यों में सहयोग प्रदान कर सेवा एवं सम्मान का संदेश दिया।

आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि मेरा युवा भारत के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक सेवा, संवेदनशीलता एवं मानवीय मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को बुजुर्गों के अनुभवों से सीखने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का अवसर प्रदान करते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं ने पूरे समर्पण एवं सेवा भावना के साथ वृद्धजनों की देखभाल की, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। संस्था भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।कार्यक्रम में कोमल कुमारी, तनु कुमारी, मनीषा कुमारी, चंदन शर्मा, अजय कुमार एवं अरुण कुमार शामिल थे। सभी युवाओ को मेरा युवा भारत के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।  इस अवसर पर भुनेश्वर महतो एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य किरण देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: हादसे के बाद बेसहारा हुए तीनों मासूमों के साथ खड़ा हुआ जिला प्रशासन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा