साहिबगंज में बिजली संकट गहराया, बजरंगी महतो ने उठाई नियमित आपूर्ति की मांग

गर्मी के मौसम में लगातार बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ी

साहिबगंज में बिजली संकट गहराया, बजरंगी महतो ने उठाई नियमित आपूर्ति की मांग
बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग करते बजरंगी महतो।

साहिबगंज जिले में खराब बिजली व्यवस्था को लेकर हिंदू धर्म रक्षा मंच ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है।


साहिबगंज: जिले में बिगड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर हिंदू धर्म रक्षा मंच ने मोर्चा खोल दिया है। मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, उपायुक्त दीपक कुमार दुबे और विद्युत प्रमंडल पदाधिकारी का ध्यान इस ओर खींचा है।

बजरंगी महतो ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी के बीच जिले में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब होने से हाहाकार मचा है। लगातार बिजली कटौती से आम जनजीवन, शिक्षा, कृषि, व्यापार और उद्योग सब चौपट हो रहे हैं।

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल बिजली की दर में बढ़ोतरी कर आम जनता के ऊपर बोझ डालने से काम नहीं चलेगा। साहिबगंज में बिजली व्यवस्था लगातार खराब हो रही है। अनियमित विद्युत, लो-वोल्टेज, बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने से जिले की जनता परेशान है।

प्रदेश महासचिव ने उपायुक्त दीपक कुमार दुबे से आग्रह किया है कि ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाए। निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो और खराब ट्रांसफॉर्मरों को शीघ्र बदला जाए। साथ ही उन्होंने लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान, नेटवर्क रखरखाव और उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज की 1.71 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹7,500, मंईयां सम्मान योजना की तीन किस्त जारी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

भारत अमोघ सुरक्षा कवच तंत्र निर्माण की तैयारी शुरू की: जे.पी. पांडेय भारत अमोघ सुरक्षा कवच तंत्र निर्माण की तैयारी शुरू की: जे.पी. पांडेय
गंगा जलस्तर अपडेट: साहिबगंज समेत बिहार और बंगाल में बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में अलर्ट
पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट
राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ
डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित