Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग
कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के पासवान जनकल्याण समिति के उपाध्यक्ष प्रेम पासवान के 28 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के आकस्मिक निधन पर समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। समिति के जिलाध्यक्ष बालालखेंदर पासवान ने आरोप लगाया कि गलत इलाज के कारण युवक की मौत हुई है तथा संबंधित अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
कोडरमा: जयनगर पासवान जनकल्याण समिति के डोमचांच प्रखंड उपाध्यक्ष प्रेम पासवान के 28 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार का आकस्मिक निधन होने पर पासवान जन कल्याण समिति ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शोक व्यक्त करने वालों में पासवान जनकल्याण समिति के जिलाध्यक्ष बालालखेंदर पासवान महासचिव जयप्रकाश राम प्रवक्ता मनोज कुमार सोनी क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ बासुदेव पासवान केन्द्रीय महासचिव भीखारी पासवान जिला उपाध्यक्ष सेवानिवृत शिक्षक लालजीत पासवान विनोद दीवाना संजय पासवान राजेश पासवान केदार पासवान विद्यासागर पासवान राजेश पासवान सुभाष पासवान प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पासवान तीर्थ पासवान महावीर पासवान मान सिंह पासवान विरेन्द्र पासवान हरी पासवान सीताराम पासवान अशोक पासवान जागेश्वर पासवान समेत दर्जनों समिति के अधिकारियों और सदस्यों ने स्वर्गीय आकाश कुमार को श्रद्धांजलि दिया है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष बालालखेंदर पासवान ने कहा कि युवक को मामूली सर्दी खांसी बुखार था और अस्पताल प्रबंधन के गलत इलाज के कारण युवक की मृत्यु हुई है । उन्होंने जिला प्रशासन से उचित जांच कर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


