जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बिजली, पेंशन, आवास सहित कई मामलों पर हुई सुनवाई
देवघर में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार आयोजित जनता दरबार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बिजली बिल माफी, मईंया सम्मान योजना, पेंशन, आवास, भू-राजस्व, अंचल एवं कृषि सहित विभिन्न मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनता दरबार के दौरान लोगों ने बिजली बिल माफी, झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास, अंचल तथा कृषि से जुड़े मामलों सहित कई समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। प्राप्त आवेदनों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों ने कई मामलों का ऑन द स्पॉट निस्तारण किया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली।


कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का लाभ उठाएं, ताकि उनकी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

