Koderma News: ब्रेक फेल होने से हाइवा ने 709 वाहन को पीछे से ठोका, लोग बाल-बाल बचे

बड़ा हादसा टला, दुर्घटना में सभी लोग सुरक्षित बचे

Koderma News: ब्रेक फेल होने से हाइवा ने 709 वाहन को पीछे से ठोका, लोग बाल-बाल बचे
(फोटो)

कोडरमा घाटी स्थित बंदरचुवां के समीप सोमवार को एक सड़क हादसे में कुरकुरे से लदे 709 वाहन को पीछे से पत्थर लदे अनियंत्रित हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। ब्रेक फेल होने से हुई इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में सभी लोग सुरक्षित बच गए।

कोडरमा: थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी स्थित बंदरचुवां के समीप सोमवार को एक सड़क हादसे में कुरकुरे से लदे 709 वाहन को पीछे से पत्थर लदे हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुरकुरे लदा 709 वाहन कोडरमा से बिहार की ओर जा रहा था। 

इसी दौरान पीछे से आ रहा पत्थर लदा हाइवा अचानक अनियंत्रित हो गया और 709 वाहन से जा टकराया। 709 वाहन के मालिक ने बताया कि हाइवा चालक के अनुसार वाहन का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण वह नियंत्रण खो बैठा और पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि 709 वाहन का पिछला हिस्सा और हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर कुमार गिरी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में मौजूद लोगों की सहायता की। हादसे के कारण कुछ समय के लिए घाटी मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा का पीडीए नारा खुद ही पिट गया ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा का पीडीए नारा खुद ही पिट गया
ईडी की लखनऊ समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी, अवैध घुसपैठ और आतंक फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
रिषड़ा नगरपालिका में सियासी हलचल, चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने दिया इस्तीफा
सेमीफाइनल हार के बाद हैरी केन का बड़ा बयान, भविष्य पर अभी नहीं लेंगे फैसला
लातेहार में ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
मेदिनीपुर के आमरदा में पुलिस का बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
प्रेम संबंध विवाद में 10वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, हावड़ा में सनसनी
Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये