ईडी की लखनऊ समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी, अवैध घुसपैठ और आतंक फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज

धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

ईडी की लखनऊ समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी, अवैध घुसपैठ और आतंक फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
लखनऊ में आतंक वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क मामले में ईडी की छापेमारी के दौरान जांच टीम।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आतंक वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े मामले में लखनऊ और आसपास के 13 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में विदेशी फंडिंग, संदिग्ध बैंक लेनदेन, फर्जी खातों और नकली भारतीय पहचान पत्रों के जरिए अवैध गतिविधियों के संचालन की आशंका जताई गई है।

 नई  दिल्ली : नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आतंक वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े मामले में गुरुवार को लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में 13 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत की गई।

यह मामला वर्ष 2024 में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। इसमें आरोप था कि एक संगठित गिरोह रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से प्रवेश दिलाने, फर्जी भारतीय पहचान पत्र उपलब्ध कराने और उन्हें विभिन्न राज्यों में बसाने का काम कर रहा था।

ई़डी की लखनऊ जोनल इकाई की जांच में सामने आया कि कुछ धर्मार्थ ट्रस्ट और संस्थाएं भारी विदेशी चंदा प्राप्त कर रही थीं। यह धन कई बैंक खातों, नकली खातों और परतदार लेनदेन के जरिए अवैध गतिविधियों में मोड़ा जा रहा था। एजेंसी ने संकेत दिया कि नकद निकासी और छोटे मूल्य के हस्तांतरण के जरिए संदिग्ध लाभार्थियों तक धन पहुंचाया जा रहा था।

तलाशी अभियान के दौरान ईडी ने कई दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और बैंकिंग लेनदेन से जुड़े साक्ष्य जब्त किए हैं। ईडी ने बताया कि इन साक्ष्यों से नेटवर्क की वित्तीय जड़ों और विदेशी फंडिंग के स्रोतों का पता लगाया जाएगा। एजेंसी ने बताया कि आगे की जांच जारी है और इसमें कई अन्य व्यक्तियों और संस्थाओं की भूमिका की पड़ताल की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

नोएडा पीजी अग्निकांड: दो की मौत मामले में पीजी संचालक गिरफ्तार, केयरटेकर फरार नोएडा पीजी अग्निकांड: दो की मौत मामले में पीजी संचालक गिरफ्तार, केयरटेकर फरार
केंद्र ने डीजल और एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर शुल्क घटाया
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा का पीडीए नारा खुद ही पिट गया
ईडी की लखनऊ समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी, अवैध घुसपैठ और आतंक फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
रिषड़ा नगरपालिका में सियासी हलचल, चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने दिया इस्तीफा
सेमीफाइनल हार के बाद हैरी केन का बड़ा बयान, भविष्य पर अभी नहीं लेंगे फैसला
लातेहार में ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
मेदिनीपुर के आमरदा में पुलिस का बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
प्रेम संबंध विवाद में 10वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, हावड़ा में सनसनी
Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल