रिषड़ा नगरपालिका में सियासी हलचल, चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने दिया इस्तीफा

वाइस चेयरमैन समेत कई पार्षदों के त्यागपत्र की चर्चा

रिषड़ा नगरपालिका में सियासी हलचल, चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने दिया इस्तीफा
रिषड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा के इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज।

हुगली जिले की रिषड़ा नगरपालिका में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने ईमेल के माध्यम से श्रीरामपुर के एसडीओ को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

हुगली: रिषड़ा नगरपालिका की राजनीति में बुधवार देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया। नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने अपना इस्तीफा ईमेल के माध्यम से श्रीरामपुर के महकमा शासक (एसडीओ) को भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार, विजय सागर मिश्रा के इस्तीफे के बाद अब नगरपालिका के वाइस चेयरमैन जाहिद हसन खान समेत सात अन्य पार्षद भी शुक्रवार को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रिषड़ा नगरपालिका के वार्ड संख्या 15 की पार्षद विजेता देवटिया भी अपना इस्तीफा दे चुकी हैं। लगातार हो रहे इस्तीफों से नगरपालिका की राजनीतिक स्थिति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विजय सागर मिश्रा के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक वर्ग इसे उनके राजनीतिक जीवन का कठिन दौर बता रहा है, जबकि कई लोग उनके फैसले का समर्थन करते हुए इसे परिस्थितियों का परिणाम मान रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह घटनाक्रम राजनीतिक दबाव की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

यदि शुक्रवार को प्रस्तावित इस्तीफे भी होते हैं, तो रिषड़ा नगरपालिका में राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल सभी की निगाहें शुक्रवार के घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

नोएडा पीजी अग्निकांड: दो की मौत मामले में पीजी संचालक गिरफ्तार, केयरटेकर फरार नोएडा पीजी अग्निकांड: दो की मौत मामले में पीजी संचालक गिरफ्तार, केयरटेकर फरार
केंद्र ने डीजल और एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर शुल्क घटाया
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा का पीडीए नारा खुद ही पिट गया
ईडी की लखनऊ समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी, अवैध घुसपैठ और आतंक फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
रिषड़ा नगरपालिका में सियासी हलचल, चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने दिया इस्तीफा
सेमीफाइनल हार के बाद हैरी केन का बड़ा बयान, भविष्य पर अभी नहीं लेंगे फैसला
लातेहार में ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
मेदिनीपुर के आमरदा में पुलिस का बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
प्रेम संबंध विवाद में 10वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, हावड़ा में सनसनी
Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल