Giridih News: प्रशासनिक व नागरिक समन्वय, गोदाम से सीधे जन वितरण दुकानों तक समय पर पहुंचेगा सरकारी राशन
कार्डधारियों की समस्याओं का तुरंत समाधान करें डीलर, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
गिरिडीह के जमुआ प्रखंड मुख्यालय में जिला आपूर्ति पदाधिकारी तेज कुमार हस्सा की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्डधारियों को समय पर शुद्ध वजन के साथ राशन उपलब्ध कराने तथा डीलरों के बकाया कमीशन भुगतान हेतु आवश्यक प्रशासनिक दिशा-निर्देश दिए गए।
गिरिडीह: जमुआ प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुकवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी तेज कुमार हस्सा ने जमुआ प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक किया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी तेज कुमार हस्सा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल जी तथा जन वितरण प्रणाली संघ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बंसल समेत जमुआ प्रखंड पीडीएस संघ के पदाधिकारीयो को सम्मानित किया गया। बैठक में पीडीएस व्यवस्था को दुरुस्त करने और कार्डधारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी तेज कुमार हस्सा ने सभी डीलरों को आश्वस्त किया कि अब गोदाम से सीधे डीलरों के पी डी एस दुकान तक समय पर राशन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि जन वितरण प्रणाली में किसी भी तरह की देरी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत किया जा रहा है, जिससे अनाज समय पर प्रखंड के सभी डीलरो तक पहुँच सके। उन्होंने कहा कि डीलर कार्डधारियों को समय पर अनाज देना सुनिश्चित करें।


उक्त अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल जी ने कहा कि जमुआ प्रखंड में डीलरों के साथ कई समस्याएं हैं, जिसका निदान किया जाना जरूरी है।उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए डीलरों के समस्याओं का निदान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एजीएम ने रोटेशन नहीं किया जिसमें अनाज खराब हुआ था, जो काफी खराब हो गया, दुर्गंध हो रहा है जिसका जांच भी हुआ, चावल, चना , नमक आदि सामान खराब पाया गया। उन्होंने कहा कि जमुआ प्रखंड में डीएसडी और एजीएम की लड़ाई में डीलर पिस्ता जा रहा है, जिसका निराकरण जरूरी है।
डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार चौधरी ने कहा कि आज डीलर संघ के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी की एक बैठक हुई। बैठक में डीलर से संबंधित अनेक समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि डीलरों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना तथा गुणवत्ता पूर्वक राशन उपलब्ध कराना तथा बकाया कमिशन की राशि भी उपलब्ध कराया जाना जरूरी है इस मुद्दे पर चर्चा हुई।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों के समस्याओं को सुना तथा इसके निराकरण का आश्वासन दिया। पीडीएस राज्य कमेटी सदस्य मो निजामुद्दीन ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार का एक कोड से राशन वितरण का आदेश मुहैय्या कराया जाना चाहिए ताकि समय पर डीलर द्वारा राशन आम जनों को उपलब्ध कराया जा सके। जन वितरण प्रणाली व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत है।
जमुआ प्रखंड जन वितरण प्रणाली संघ के सचिव नंदलाल पांडे ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण राशन के साथ-साथ शुद्ध वजन भी डीलरों को मिले ताकि कार्डधारियों को राशन मुहैय्या कराया जा सके। डीलरों को 15 तारीख के अंदर राशन मुहैय्या कराया जाए ताकि कार्डधारियों को सही समय पर राशन उपलब्ध हो सके। डीलरो द्वारा बताया गया कि जन वितरण में सरवर की समस्या है जिसका निराकरण जरूरी है डीलरो को कमीशन समय पर मुहैय्या कराया जाए ताकि डीलरो को आर्थिक समस्या न उत्पन्न हो इस ओर डीलरों ने वरीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करवाया।
उक्त अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार बंसल, जमुआ डीलर संघ के अध्यक्ष मुकेश चौधरी, सचिव नन्दलाल पाण्डेय, राज्य कमेटी सदस्य मो निजामुदीन, डीएसडी दिनेश यादव, सुखदेव यादव, चेतलाल राम, भरत लाल मोदी, अविनाश कुमार, सोना यादव, मनोज कुमार गुप्ता, मुरली राम गुप्ता, बंसी राम आदि मौजूद थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

