चाय की गुमटी से BDO तक का सफ़र: साहिबगंज के सौरभ ने लिखी सफलता की नई कहानी
माता-पिता की मेहनत और बेटे की लगन ने बदली तकदीर
साहिबगंज के सौरभ कुमार अकेला ने कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा पास कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बनने का गौरव हासिल किया है।
साहिबगंज: यह कहानी है संघर्ष, मेहनत और अटूट विश्वास की। साहिबगंज के सौरभ कुमार अकेला ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बनने का गौरव प्राप्त किया है।
सौरभ के पिता श्रीकांत मिश्रा और माता पूनम मिश्रा साहिबगंज जिला मुख्यालय के पास एक छोटी सी चाय की गुमटी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आय और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी बाधा नहीं आने दी।


आज साहिबगंज में सौरभ की सफलता की चर्चा हर जुबान पर है। चाय की गुमटी से शुरू हुआ यह संघर्ष अब प्रशासनिक सेवा तक पहुंच चुका है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन गया है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


