Sahebganj News: थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंक, CSP एवं पेट्रोल पंपों का सुरक्षा ऑडिट
संभावित सुरक्षा खामियों की पहचान करना अभियान का उद्देश्य
साहिबगंज के कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंकों, पेट्रोल पंपों और सीएसपी केंद्रों का विशेष सुरक्षा ऑडिट किया गया। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा गार्डों की तैनाती की बारीकी से जांच कर संचालकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
साहिबगंज: क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कोटालपोखर थाना प्रभारी के नेतृत्व में बैंक शाखाओं, सीएसपी केंद्रों तथा पेट्रोल पंपों का विशेष सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, अलार्म सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। बैंक एवं सीएसपी संचालकों को नकदी लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


