Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा

प्लस-टू स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा
(उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक)

हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती ने पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक कर 15वें वित्त आयोग की राशि से स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार, खराब जलस्रोतों की मरम्मत और प्रखंडों में ओपन जिम बनाने के निर्देश दिए हैं। उपविकास आयुक्त रिया सिंह की मौजूदगी में हुई इस बैठक में फाइलों के डिजिटल व भौतिक संधारण पर भी बल दिया गया।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में 15वें वित्त आयोग मद से संचालित योजनाओं, ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों एवं जिला परिषद से संबंधित कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त ने झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मनरेगा में कार्यरत अधिकाधिक मजदूरों को आच्छादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग करते हुए पंचायत स्तर पर विद्यालयों की चहारदीवारी निर्माण, प्लस-टू विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं जैसे टेबल, पंखा एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपादित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रखंड स्तर पर सामुदायिक केंद्रों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करने को कहा।

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के हाट-बाजारों की बंदोबस्ती सुनिश्चित करने तथा 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने खराब पड़े चापानलों एवं जलमीनारों की शीघ्र मरम्मत कर उन्हें चालू अवस्था में लाने पर विशेष बल दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड एवं पंचायत परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रखंड परिसरों में ओपन जिम, बैठने हेतु शेड, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक जनसुविधाओं के विकास पर बल दिया। साथ ही पंचायत क्षेत्रों में आवश्यक सड़कों पर पीसीसी निर्माण तथा क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: एनएच 33 पर सलपर्नी के पास भीषण सड़क हादसा, महकोल के बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत

उपायुक्त ने सभी बीडीओ को अपने-अपने प्रखंडों के व्यय की नियमित समीक्षा करने तथा योजनाओं के वित्तीय एवं भौतिक प्रगति पर विशेष निगरानी रखने को कहा। उन्होंने ब्लॉक कॉर्डिनेटरों को सभी संचिकाओं का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए ग्राम सभा से अनुमोदन, कार्यकारिणी बैठक,मेजरमेंट बुक, जियो-टैग फोटोग्राफ एवं अन्य अभिलेखों के अद्यतन संधारण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पंचायत ज्ञान केंद्रों की स्थिति का भी आकलन किया तथा पंचायत सचिवालयों में उपलब्ध सभी जनसेवाओं को नियमित एवं सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रखंड परिसरों में स्थित पुराने एवं जर्जर भवनों की पहचान कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त हेमन्त सती के अलावा उपविकास आयुक्त रिया सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीपीएम सहित विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़
झारखंड के साथ बिहार की राजनीति में भी भूचाल, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश हुए बेटिकट, देना होगा इस्तीफा 
BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग
Hazaribagh News: चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा
Sahebganj News: थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंक, CSP एवं पेट्रोल पंपों का सुरक्षा ऑडिट
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का निर्देश, राजस्व शिविरों के आवेदनों का प्राथमिकता पर करें निष्पादन
गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के मामले में रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान