मंडल कारा धनबाद में डालसा का हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों के परिजनों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था।
धनबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) द्वारा मंडल कारा में बंदियों के परिजनों की सहायता के लिए विशेष हेल्प डेस्क शुरू किया गया है।
धनबाद: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) धनबाद द्वारा मंडल कारा में बंद बंदियों के परिजनों की सुविधा के लिए विशेष हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष निकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य बंदियों के परिजनों को न्यायिक प्रक्रिया से जोड़ना तथा उन्हें आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराना है।
अवर न्यायाधीश सह डालसा सचिव मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि मुलाकात के दौरान परिजनों को होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से बंदियों से मुलाकात कराने में सहयोग, कानूनी प्रक्रिया की जानकारी तथा निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित परामर्श दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
