Dhanbad News: पुनर्वास को मिली नई रफ्तार, जेआरडीए बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर
टाउनशिप के लिए नए विद्युत सब स्टेशन
धनबाद समाहरणालय में उपायुक्त सह जेआरडीए के उप कार्यकारी अधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में प्रबंध पर्षद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झरिया मास्टर प्लान के तहत विस्थापितों के पुनर्वास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ बेलगड़िया टाउनशिप के 18,352 आवासों के लिए नए विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त, टाउनशिप की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पलानी मोड़ से रानी रोड और बरमसिया आरओबी से कुसमाटांड़ मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण एवं तीन वर्षों के एकीकृत बजट को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
धनबाद: समाहरणालय में बुधवार को उपायुक्त सह झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार जेआरडीए के उप कार्यकारी अधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में प्रबंध पर्षद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में झरिया मास्टर प्लान के तहत विस्थापित परिवारों के पुनर्वास, बेलगड़िया टाउनशिप के विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण और स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक में वर्ष 2025-26 से 2027-28 तक के राजस्व एवं पूंजीगत बजट को एकीकृत करने का निर्णय लिया गया, ताकि योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। बेलगड़िया टाउनशिप की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए पलानी मोड़ से रानी रोड तथा बरमसिया आरओबी से कुसमाटांड़ मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

मौके पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, कार्यपालक अभियंता आरसीडी मिथिलेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री राम नारायण खलखो सहित बीसीसीएल एवं जेआरडीए के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
