Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
उपायुक्त आदित्य रंजन ने दी अभियान की विस्तृत जानकारी
धनबाद जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण "मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना" का औपचारिक शुभारंभ किया गया। उपायुक्त आदित्य रंजन की देखरेख में यह अभियान 14 जून तक पूरी तरह डिजिटल माध्यम (एचएलओ ऐप) से संचालित किया जाएगा, जिसकी सफलता के लिए जागरूकता रथ भी रवाना किए गए हैं।
धनबाद: जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” कार्यक्रम का शनिवार को धनबाद जिले में औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है, जिसके तहत प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर एचएलओ ऐप के जरिए लोगों की जानकारी संकलित करेंगे।
उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि यह अभियान 14 जून तक चलेगा। जिले के 10 ग्रामीण चार्ज केंद्रों और एक शहरी क्षेत्र में पहले दिन कार्य शुरू किया गया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
