Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
बीडीओ टुडू दिलीप और सीओ मनोज कुमार ने लिया जायजा
पाकुड़ के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत मवेशी हाट में डीसी के निर्देशानुसार शनिवार को भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार, बीडीओ टुडू दिलीप और सीओ मनोज कुमार ने चहारदीवारी निर्माण का निरीक्षण किया। सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रशासन ने आगामी सोमवार से हाट के सभी निकासी द्वारों को पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है।
हिरणपुर: प्रखंड के अंतर्गत पिछले दिनों हिरणपुर में डीसी के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश के आलोक में शनिवार को अधिकारियों ने मवेशी हाट में हुए चहारदीवारी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार, बीडीओ टुडू दिलीप, सीओ मनोज कुमार सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। प्रशासन ने निर्णय लिया कि सोमवार से हिरणपुर मवेशी हाट के सभी निकासी द्वार बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही चहारदीवारी निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिया गया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
