Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने किया सनसनीखेज खुलासा
धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी खेल मैदान में झाड़ियों से मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस दबिश के कारण मुख्य आरोपी दीपक कुमार राम ने कोर्ट में सरेंडर किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर सह-आरोपी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पत्थर व अन्य सामान जब्त कर लिया गया है।
धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र के चॉदमारी खेल मैदान में झाड़ियों से युवक का शव बरामद होने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने धनसार थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को दी।
सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में महावीर नगर बरमसिया निवासी दीपक कुमार राम और भुदा निवासी शक्ति सिंह उर्फ विराट सिंह शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस दबिश बढ़ने के बाद आरोपी दीपक कुमार राम ने 14 मई को धनबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे दो दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर करमाटांड़ पुल के नीचे से खून लगा शर्ट बरामद किया गया। आरोपी ने पूछताछ में शक्ति सिंह के भी घटना में शामिल होने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर, मृतक का टूटा हुआ मोबाइल फोन तथा आरोपी शक्ति सिंह का मोबाइल भी जब्त किया है। मामले की जांच धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली के नेतृत्व में की गई। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा चौधरी, संतोष कुमार महतो, प्रवीण सिंह चौधरी, महिला पुलिस अवर निरीक्षक ललिता कुमारी सोरेन सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। घटना के खुलासे के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
