Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
वैक्सीन की स्थिति और टीकाकरण व्यवस्था पर रखी पैनी नजर
पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय एवं अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में म्यूटेशन के लंबित मामलों को जल्द निपटाने और अस्पताल में दवा स्टॉक रजिस्टर अपडेट न रहने पर संबंधित स्टोर कीपर को कड़ी फटकार लगाई।
मेदिनीनगर: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय एवं अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय संचालन, जनसुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सबसे पहले उपायुक्त अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न शाखाओं एवं कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व शाखा, निर्वाचन शाखा, नजारत, रिकॉर्ड रूम, जन शिकायत कक्ष, दाखिल-खारिज एवं म्यूटेशन से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कोल्ड स्टोरेज में रखे वैक्सीन की स्थिति एवं तापमान मेंटेनेंस की जानकारी लेते हुए कहा कि टीकाकरण व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेबर रूम में प्रतिदिन होने वाली डिलीवरी, प्रसूता महिलाओं को उपलब्ध सुविधाएं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।उपायुक्त ने अस्पताल परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, अस्पताल उपाधीक्षक, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
