झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में एआई की एंट्री, गूगल के साथ एमओयू की पहल, अस्पतालों में जांच और इलाज होंगे और तेज

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में एआई की एंट्री, गूगल के साथ एमओयू की पहल, अस्पतालों में जांच और इलाज होंगे और तेज
झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में एआई की एंट्री (सांकेतिक इमेज)

झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई तकनीक लागू करने की पहल की है और गूगल के साथ एमओयू की प्रक्रिया शुरू की गई है।

रांची: झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल के तहत राज्य के स्वास्थ्य विभाग में एआई के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए गुगल एलएलसी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) की पहल की गई है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एआई तकनीक के लागू होने से सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों में जांच, इलाज और डेटा प्रबंधन की प्रक्रिया तेज और अधिक सटीक होगी। इससे मरीजों की बीमारी की समय पर पहचान, जांच रिपोर्ट तैयार करने और उपचार व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी संसाधनों को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दे रही है। एआई के उपयोग से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस नई तकनीक से डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को कार्य में बेहतर सहयोग मिलेगा, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही अस्पतालों में संसाधनों की निगरानी, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों के रिकॉर्ड के प्रबंधन में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

Read More.. Bihar Cabinet Expansion: आखिर मान गए निशांत कुमार? कल मंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी

सरकार को उम्मीद है कि यह पहल राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को अधिक मजबूत और भविष्य के अनुरूप बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Read More.. Shubhendu Adhikari PA Murder: शुभेंदु अधिकारी P.A. की गोली मारकर हत्या, सियासत में हड़कंप

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट