नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित, मजदूर दिवस पर रांची में मिला सम्मान
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को मजदूर दिवस के अवसर पर उनके सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय अम्बेडकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मजदूर दिवस के अवसर पर उनके रांची स्थित आवास पर एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बहुजन साहित्य अकादमी द्वारा दिया जाता है, जो समाज के दलित, गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करती है। इस वर्ष बाबूलाल मरांडी को उनके सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया।


सम्मान प्राप्त करने के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के गरीब, दलित और वंचित वर्गों के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने इसे उन्हीं वर्गों को समर्पित करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहा है।
इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सम्मान को झारखंड के लिए गर्व का विषय बताया।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts
.jpg)
