50 लाख की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड ने पुलिसकर्मी का नाम लिया
दिल्ली में 50 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मास्टरमाइंड ने एक पुलिसकर्मी की भूमिका होने का दावा किया है, जिसकी जांच जारी है।
नई दिल्ली: उत्तरी जिला पुलिस ने 50 लाख रुपये से अधिक की लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से लगभग पूरी लूटी गई रकम, लूट के पैसों से खरीदे गए पांच महंगे मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। मामले में एक आरोपित ने पूछताछ के दौरान दावा किया है कि वारदात की साजिश में एक पुलिसकर्मी की भी भूमिका रही, जिसकी जांच की जा रही है।
उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने शुक्रवार को बताया कि 31 मार्च 2026 को कारोबारी राणा महेपलसिंह ने शिकायत दी थी कि वह अपने सहयोगी मोहन लाल के साथ कीर्ति नगर से 50.37 लाख रुपये लेकर ऑटो से चांदनी चौक जा रहे थे। जब उनका ऑटो आजाद मार्केट चौक के पास रेलवे अंडरपास पहुंचा, तभी स्कूटी और बाइक सवार चार बदमाशों ने ऑटो रोक लिया। आरोपियों ने दोनों से मारपीट कर नकदी से भरे बैग लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद बाड़ा हिंदूराव थाना में मामला दर्ज कर उत्तर जिला पुलिस की चार विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक की पहचान की। जांच के दौरान बाइक का लिंक करावल नगर निवासी सरफराज हुसैन तक पहुंचा, जिसने बताया कि उसकी बाइक उसका परिचित सलमान इस्तेमाल करता था।

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
