शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर में 330 नई सड़क परियोजनाओं का किया शुभारंभ, 5 लाख परिवारों को पक्के मकान का भरोसा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर में 330 सड़क परियोजनाओं की शुरुआत की और पांच लाख परिवारों को पक्के मकान देने का आश्वासन दिया।
श्रीनगर। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में कच्चे मकानों में रह रहे सभी पांच लाख परिवारों को भौतिक सत्यापन के बाद पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के द्वितीय बैच के तहत 3,550 करोड़ रुपये की लागत से 1,600 किलोमीटर लंबी 330 नई सड़क परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया।
श्रीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हुए एक नए सर्वेक्षण में पाया गया है कि पांच लाख परिवारों के पास स्थायी आवास नहीं है। उन्होंने कहा कि भौतिक सत्यापन के बाद मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि जम्मू-कश्मीर में कोई भी कच्चे मकान में नहीं रहेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र जम्मू-कश्मीर के विकास को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगा। हम जम्मू-कश्मीर को सर्वोपरि मानते हैं। पीएमजीएसवाई चरण-चार, प्रथम बैच के तहत सड़क परियोजनाओं को मंजूरी पाने वाला यह पहला राज्य था और द्वितीय बैच में भी मंजूरी पाने वाला यह पहला राज्य है।

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts

