झारखंड में पेसा नियमावली लागू करने के लिए राज्य से प्रखंड स्तर तक बनेगी समन्वय समिति

झारखंड में पेसा नियमावली लागू करने के लिए राज्य से प्रखंड स्तर तक बनेगी समन्वय समिति
रांची में पेसा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित राज्यस्तरीय बैठक.

झारखंड सरकार ने पेसा नियमावली को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राज्य से प्रखंड स्तर तक समन्वय समिति बनाने का निर्णय लिया है।

रांची। झारखंड में अनुसूचित क्षेत्रों तक पंचायतों का विस्तार (पंचायत एक्सटेंशन टू शेड्यूल्ड एरियाज) (पेसा ) नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पंचायती राज विभाग की ओर से मंगलवार को राजधानी रांची में आयोजित राज्यस्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर तक पेसा समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। इसका उद्देश्य पेसा नियमावली की नियमित समीक्षा करना, जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं की पहचान करना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पेसा नियमावली अब केवल कागजी दस्तावेज बनकर नहीं रहेगी, बल्कि इसका वास्तविक प्रभाव गांव और पंचायत स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि यह नियमावली आदिवासी क्षेत्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करती है और इससे अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने विशेष रूप से ग्राम सभा में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि सहायक सचिव के पद पर महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। इससे आधी आबादी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी और निर्णय प्रक्रिया अधिक समावेशी बनेगी।

मंत्री ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों के लोगों को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।

Read More.. Ranchi News: संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल का गोल्डन जुबली समारोह, शिक्षा की मिसाल बना संस्थान

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राज्य प्रभारी के. राजू ने कहा कि झारखंड की पेसा नियमावली देश की सबसे बेहतर नियमावलियों में से एक है। अब आवश्यकता इस बात की है कि इसे प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू किया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले दो से तीन वर्षों में झारखंड की पेसा व्यवस्था को राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित किया जा सकता है।

Read More.. जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्या: भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा

पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि विभाग पेसा नियमावली को स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि गांव-गांव तक इसकी जानकारी आसानी से पहुंच सके। इसके साथ ही व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण और जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को नियमावली की सही समझ मिल सके।

Read More.. झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती

विभाग की निदेशक राजेश्वरी बी ने कहा कि नियमावली के निर्माण से पहले व्यापक स्तर पर आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए थे। आगे भी सुझावों का स्वागत किया जाएगा ताकि इसे और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के अलावा विभागीय सचिव मनोज कुमार, निदेशक राजेश्वरी बी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सम्मेलन में पेसा नियमावली को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए सभी पक्षों ने सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया।-

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई, JJA ने की कड़ी निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई, JJA ने की कड़ी निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
Giridih news: घर से बुलाकर कार चालक की हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात, पुलिस जांच में जुटी
रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान, बर्मामाइंस में दो गोदाम और एक मकान ध्वस्त
झारखंड में पेसा नियमावली लागू करने के लिए राज्य से प्रखंड स्तर तक बनेगी समन्वय समिति
रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच, तीन माह में बनेगा कैशलेस और पेपरलेस संस्थान
शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर में 330 नई सड़क परियोजनाओं का किया शुभारंभ, 5 लाख परिवारों को पक्के मकान का भरोसा
प्रधानमंत्री मोदी ने काशी को दी 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण में कल 142 सीटों पर मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वाराणसी–पुणे और अयोध्या–मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगी सस्ती और सीधी सुविधा
चलती बाइक में लगी आग, पल्सर NS200 जलकर राख, बाल-बाल बचे सवार
झारखंड में बदला मौसम, बूंदाबांदी से गर्मी से राहत, 30 अप्रैल तक आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हजारीबाग वन भूमि घोटाला: झारखंड हाई कोर्ट से निलंबित आईएएस विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज